Advertisement

home

गन्ना भुगतान समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू का प्रदर्शन 


बरखेड़ा।गन्ना किसानों के बकाया भुगतान समेत क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने मंडलीय सचिव मुरलीधर कश्यप के नेतृत्व और ब्लॉक अध्यक्ष बेचेलाल की अध्यक्षता में धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने गाजीपुर तिराहे पर प्रदर्शन कर अपर गन्ना प्रबंधक गोरख तोमर को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर अधिकारियों को क्षेत्रीय समस्याओं से संबंधित ज्ञापन दिया।
जिला अध्यक्ष पातीराम कश्यप ने मांग की कि बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल बरखेड़ा किसानों का बकाया गन्ना भुगतान 15 प्रतिशत ब्याज सहित एक सप्ताह में करे। इसके अलावा आवास निर्माण में कथित वसूली बंद कराने, आवारा पशुओं को पकड़वाने और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग उठाई गई।
मंडलीय सचिव मुरलीधर कश्यप ने चेतावनी दी कि मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो दीपावली के बाद ब्लॉक परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन में सरदार गुरुवेंद्र सिंह, रामचंद्र लाल फौजी मौर्य, रामकृष्ण, वेदपाल, कमलेश बाबू, सुरेंद्र कुमार वर्मा सहित कई दर्जन कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

करवा चौथ पर्व की खुशियां मातम में बदलीं

​ बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव पुरनापुर में करवा चौथ के पावन पर्व की खुशियां…

2 hours ago

सड़क हादसे में पिता-पुत्र घायल

  बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ससुराल से…

2 hours ago

करवाचौथ की रात एक  साथ फरार हुईं जेठानी-देवरानी, घर से नकदी और जेवर भी ले उड़ीं

​बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।…

4 hours ago

धर्म परिवर्तन के दबाव और धमकी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

पीलीभीत। थाना कोतवाली पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने और धमकी देने के मामले में वांछित…

4 hours ago

1 नवंबर को कांग्रेस की दिल्ली महारैली पीलीभीत में कांग्रेस पर्यवेक्षक ने लगाया वोट काटने का आरोप

पीलीभीत। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के पर्यवेक्षक तरुण त्यागी ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर…

4 hours ago

शौच के लिए रुका युवक, बाइक चोरी

बरखेड़ा ।थाना क्षेत्र के अंतर्गत अधकटा गांव के पास शौच करने को गये युबक की…

1 day ago