Advertisement

home

सड़क हादसे में पिता-पुत्र घायल

 

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ससुराल से लौट रहे पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। रास्ते में एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गये ,गस्तकर रही पुलिस की गाड़ी से घायलों को  गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
रोहताश निवासी दौलतपुर पट्टी ने बताया कि न्यूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम ओरिया निवासी तीरथ प्रसाद (45 वर्ष) अपने पुत्र अमन के साथ अपनी ससुराल दौलतपुर पट्टी गए हुए थे। शुक्रवार को दोपहर लगभग दो बजे दोनों बाइक पर सवार होकर वापस बरखेड़ा लौट रहे थे।
​प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब उनकी बाइक ग्राम प्रतापडंडी के समीप पहुँची, तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिता-पुत्र सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।दुर्घटना के बाद चार पहिया बाहन चालक  घटनास्थल से बाहन लेकर फरार हो गया।
घटना के समय इलाके में गश्त कर रही स्थानीय पुलिस की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुँच गई। पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए दोनों घायलों को अपनी गाड़ी में लादकर सीएचसी बरखेड़ा पहुँचाया। वहाँ इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
क्षेत्राधिकारी बीसलपुर राहुल पांडेय ने बताया कि अभी कोई शिकायत नही मिली हैं ,पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश  कर रही हैं।

Express views

Recent Posts

करवा चौथ पर्व की खुशियां मातम में बदलीं

​ बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव पुरनापुर में करवा चौथ के पावन पर्व की खुशियां…

3 hours ago

गन्ना भुगतान समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू का प्रदर्शन 

बरखेड़ा।गन्ना किसानों के बकाया भुगतान समेत क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर शुक्रवार को भारतीय…

4 hours ago

करवाचौथ की रात एक  साथ फरार हुईं जेठानी-देवरानी, घर से नकदी और जेवर भी ले उड़ीं

​बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।…

4 hours ago

धर्म परिवर्तन के दबाव और धमकी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

पीलीभीत। थाना कोतवाली पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने और धमकी देने के मामले में वांछित…

4 hours ago

1 नवंबर को कांग्रेस की दिल्ली महारैली पीलीभीत में कांग्रेस पर्यवेक्षक ने लगाया वोट काटने का आरोप

पीलीभीत। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के पर्यवेक्षक तरुण त्यागी ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर…

5 hours ago

शौच के लिए रुका युवक, बाइक चोरी

बरखेड़ा ।थाना क्षेत्र के अंतर्गत अधकटा गांव के पास शौच करने को गये युबक की…

1 day ago