Advertisement

राष्ट्रीय

2 लाख रुपये की लूट का खुलासा, तीन गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल 

बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे युवक से तमंचे के बल पर हुई 2 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गोली लगने के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो अन्य साथियों को भी दबोच लिया गया। पुलिस ने लूट की रकम यानी पूरे 2 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।

दरअसल, 30 अक्टूबर को भोजीपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले उवैश अपने दोस्त मोनिश अली के साथ बैंक से 2 लाख रुपये निकालकर मोटरसाइकिल से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान अलीनगर से खड़ंजे पर ट्यूबवेल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उन्हें रोक लिया और गिराकर रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।
पीड़ित की शिकायत पर भोजीपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई।
31 अक्टूबर को मनहेरा पुलिया के पास चेकिंग और तलाश के दौरान पुलिस का तीन बाइक सवार आरोपियों से सामना हो गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एहसान अली के दाहिने पैर में गोली लग गई। पुलिस ने एहसान अली, विनीत गंगवार और मोनिश अली को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए पूरे 2 लाख रुपये, एक तमंचा 315 बोर, जिंदा और खोखा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।
मुठभेड़ के दौरान आरक्षी अंकित कुमार के बाएं बाजू में भी गोली की रगड़ लगने से चोट आई है। घायल आरोपी और पुलिसकर्मी को उपचार के लिए सीएचसी भोजीपुरा भेजा गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

 

Express views

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गो-तस्कर गिरफ्तार

बरेली। आंवला थाना क्षेत्र में गो-तस्करी के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये…

4 hours ago

कजाकिस्तान में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, फर्जी ऑफर लेटर थमाकर भेजा विदेश

विदेश में फंसा युवक, भारतीय दूतावास की मदद से महीनों बाद लौटा घर,आरोपी पर एफआईआर…

19 hours ago

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

बरखेड़ा। पीलीभीत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बरखेड़ा में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…

22 hours ago

मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, एक फरार

​बरखेड़ा।स्थानीय पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन दिन के भीतर बड़ी…

22 hours ago

12 नवंबर से शुरू होगा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान: डीएम 

अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील Mohit kumar@express views पीलीभीत। जिले में 12 नवंबर…

1 day ago

करवा चौथ पर्व की खुशियां मातम में बदलीं

​ बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव पुरनापुर में करवा चौथ के पावन पर्व की खुशियां…

2 days ago