Advertisement

home

दिल्ली महारैली की सफलता को लेकर जिला एवं महानगर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

  • तरुण त्यागी बोले– भाजपा सरकार के तमाम षड्यंत्रों के बावजूद सफल होगी कांग्रेस की महारैली

बरेली। आज जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी बरेली की एक संयुक्त बैठक चोपड़ा रोड स्थित रोटरी भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष असफाक सकलैनी एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने की। बैठक में विशेष अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) से आए पर्यवेक्षक तरुण त्यागी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए AICC पर्यवेक्षक तरुण त्यागी ने कहा कि जिस तरह भाजपा सरकार कांग्रेस की प्रस्तावित महारैली को रोकने के लिए तरह-तरह के षड्यंत्र रच रही है, वह लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि व्यापारियों को बरगलाकर और तरह-तरह की बातें फैलाकर रैली में बाधा डालने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता इन सभी चुनौतियों का सामना करते हुए महारैली को सफल बनाकर ही रहेंगे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष असफाक सकलैनी ने आगामी महारैली को सफल बनाने के लिए विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की और सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि महारैली की सफलता के लिए संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ कार्य करे। उन्होंने पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपीं। बैठक में जिला अध्यक्ष अशफाक सकलैनी, महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा, प्रवक्ता पंडित राज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष इल्यास अंसारी, जिला सचिव डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, संगठन प्रभारी जुनैद हसन एडवोकेट, राजन उपाध्याय, केके शर्मा, हाजी इस्लाम बब्बू, जहारुद्दीन मुन्ना, रफिया शबनम, उल्फत कटेरिया, अनुराग राठौड़, राजाराम साहू, योगेश जोहरी, रमेश श्रीवास्तव, सुरेश वाल्मीकि, डॉ. दत्त राम, इरशाद मंसूरी, मुजम्मिल एडवोकेट, गुड्डू खान, कमरुद्दीन सैफी, सतीश सैनी, जोया खान, जितेंद्र पाल तोमर, अमित कश्यप, देवेंद्र प्रकश श्रीवास्तव,सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में सभी ने एकजुट होकर आगामी महारैली को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया।

Express views

Recent Posts

मोटरसाइकिल लूट का आरोपी तमंचे सहित गिरफ्तार

बरखेड़ा। मोटरसाइकिल लूट के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार…

15 hours ago

महिला से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बरखेड़ा। क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर…

2 days ago

एशियन पैरा खेलों में यूपी के खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक, खिलाड़ियों को किया सम्मानित

बरेली। जापान के आइची-नागोया में 18 से 24 अक्टूबर तक आयोजित पांचवें एशियाई पैरा खेल-2026…

2 days ago

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गो-तस्कर गिरफ्तार

बरेली। आंवला थाना क्षेत्र में गो-तस्करी के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये…

2 days ago

कजाकिस्तान में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, फर्जी ऑफर लेटर थमाकर भेजा विदेश

विदेश में फंसा युवक, भारतीय दूतावास की मदद से महीनों बाद लौटा घर,आरोपी पर एफआईआर…

3 days ago

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

बरखेड़ा। पीलीभीत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बरखेड़ा में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…

3 days ago