Advertisement

home

कजाकिस्तान में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, फर्जी ऑफर लेटर थमाकर भेजा विदेश

  • विदेश में फंसा युवक, भारतीय दूतावास की मदद से महीनों बाद लौटा घर,आरोपी पर एफआईआर दर्ज

पीलीभीत। कजाकिस्तान में इंडोर हेल्पर की नौकरी दिलाने का सपना दिखाकर एक युवक से 1.58 लाख रुपये और अमेरिकी डॉलर की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित को फर्जी ऑफर लेटर थमाकर विदेश भेज दिया, जहां उसे भारी प्रताड़ना झेलनी पड़ी और विदेशी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। भारतीय दूतावास के हस्तक्षेप और जुर्माना भरने के बाद किसी तरह युवक अपने वतन लौट सका। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम खमरिया दलेलगंज निवासी फैजान खान पुत्र इरशाद खान ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसी के गांव के रहने वाले सैय्यद राजिक अली पुत्र सैय्यद आसिफ अली ने उसे कजाकिस्तान में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। राजिक ने ऑनलाइन और नकद के माध्यम से फैजान से कुल 1,58,000 रुपये और 350 अमेरिकी डॉलर ऐंठ लिए। रकम वसूलने के बाद आरोपी ने 2 अगस्त 2026 का एयर टिकट और 4 अगस्त 2026 को कजाकिस्तान की एक कंपनी का फर्जी ऑफर लेटर थमा कर उसे रवाना कर दिया।

जब फैजान फर्जी दस्तावेजों के सहारे कजाकिस्तान पहुंचा, तो वहां पता चला कि जिस कंपनी का ऑफर लेटर उसे दिया गया है, वहां उसका कोई वजूद ही नहीं है। आरोप है कि वहां स्थानीय लोगों ने उसे फंसाकर अवैधानिक तरीके से काम कराया। मामला विदेशी पुलिस के संज्ञान में आने पर कजाकिस्तान पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। विदेश में फंसे होने की सूचना पर भारतीय दूतावास  ने मामले में हस्तक्षेप किया। वहां की अदालत द्वारा लगाए गए जुर्माने की रकम भरने के बाद फैजान को रिहा किया गया। तमाम दुश्वारियां और प्रताड़ना झेलने के बाद 6 अक्टूबर 2026 को वह किसी तरह अपने घर वापस लौट सका।

घर लौटने के बाद पीड़ित ने अपने साथ हुई इस गंभीर धोखाधड़ी की शिकायत स्थानीय पुलिस से की। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए थाना जहानाबाद में नामजद आरोपी सैय्यद राजिक अली के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता  की धारा 318(4) के तहत धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश और मामले की गहन जांच में जुट गई है।

Express views

Recent Posts

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

बरखेड़ा। पीलीभीत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बरखेड़ा में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…

8 hours ago

मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, एक फरार

​बरखेड़ा।स्थानीय पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन दिन के भीतर बड़ी…

8 hours ago

2 लाख रुपये की लूट का खुलासा, तीन गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल 

बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे युवक से तमंचे…

11 hours ago

12 नवंबर से शुरू होगा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान: डीएम 

अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील Mohit kumar@express views पीलीभीत। जिले में 12 नवंबर…

16 hours ago

करवा चौथ पर्व की खुशियां मातम में बदलीं

​ बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव पुरनापुर में करवा चौथ के पावन पर्व की खुशियां…

1 day ago

सड़क हादसे में पिता-पुत्र घायल

  बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ससुराल से…

1 day ago