Advertisement

राज्य

एशियन पैरा खेलों में यूपी के खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक, खिलाड़ियों को किया सम्मानित


बरेली। जापान के आइची-नागोया में 18 से 24 अक्टूबर तक आयोजित पांचवें एशियाई पैरा खेल-2026 में शानदार प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले 13 दिव्यांग खिलाड़ियों को शनिवार को सम्मानित किया गया। बीएल एग्रो और उत्तर प्रदेश पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से बरेली स्थित बीएल एग्रो स्टेडियम में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में कुल 16 पदक हासिल किए, जिनमें पांच स्वर्ण, सात रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं।


समारोह में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, पैरा पावरलिफ्टिंग के चेयरमैन जेपी सिंह, पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया की उपाध्यक्ष सुमति मिश्रा, बीएल एग्रो के चेयरमैन डॉ. घनश्याम खंडेलवाल और मैनेजिंग डायरेक्टर आशीष खंडेलवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ कृष्णा पब्लिक स्कूल के कक्षा दो से चार तक के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत ‘मां तुझे सलाम’ की प्रस्तुति देकर किया।
प्रतियोगिता में सिमरन शर्मा ने 100 और 200 मीटर दौड़ में दो स्वर्ण पदक जीते। प्रवीण कुमार ने हाई जंप और सुवर्णा राज ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक हासिल किया। आयुष वर्मा ने जैवलिन थ्रो में स्वर्ण और शॉट पुट में कांस्य पदक जीता। वहीं प्रीति पाल ने 100 और 200 मीटर दौड़ में दो रजत पदक हासिल किए। इसके अलावा प्रदीप कुमार, अजीत सिंह यादव, राम रतन सिंह, वरुण सिंह भाटी और स्वाति चौधरी ने रजत पदक जीते। अनुभव चौधरी, प्राची पांडे और सुहास यथिराज ने कांस्य पदक हासिल कर प्रदेश को गौरवान्वित किया।
जेपी सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से प्रदेश और देश का मान बढ़ाया है। उनकी सफलता अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। आशीष खंडेलवाल ने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों की उपलब्धियां दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन और मेहनत का उदाहरण हैं। बीएल एग्रो प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और समावेशी खेल वातावरण तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। सुमति मिश्रा ने भी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Express views

Recent Posts

महिला से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बरखेड़ा। क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर…

20 hours ago

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गो-तस्कर गिरफ्तार

बरेली। आंवला थाना क्षेत्र में गो-तस्करी के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये…

1 day ago

कजाकिस्तान में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, फर्जी ऑफर लेटर थमाकर भेजा विदेश

विदेश में फंसा युवक, भारतीय दूतावास की मदद से महीनों बाद लौटा घर,आरोपी पर एफआईआर…

2 days ago

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

बरखेड़ा। पीलीभीत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बरखेड़ा में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…

2 days ago

मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, एक फरार

​बरखेड़ा।स्थानीय पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन दिन के भीतर बड़ी…

2 days ago

2 लाख रुपये की लूट का खुलासा, तीन गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल 

बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे युवक से तमंचे…

2 days ago