बरेली।हिमाचल प्रदेश से नेपाल जा रही यात्रियों से भरी एक बस मंगलवार तड़के बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। धनेटा रेलवे फाटक के पास यह बस सड़क पर खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस दर्दनाक हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है, जबकि 20 से 25 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बस में सवार सभी यात्री नेपाल के मूल निवासी बताए जा रहे हैं।
यह हादसा मंगलवार तड़के करीब 3:30 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, धनेटा रेलवे फाटक बंद होने के कारण एक ट्रक सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की तेज आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण तुरंत वहां पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम शुरू किया।
सूचना मिलते ही फतेहगंज पश्चिमी पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य को तेजी से अपने हाथ में लिया। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तत्काल मीरगंज सीएचसी, खिरका सीएचसी और राजश्री अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे में घायल दो मासूम बच्चों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, जिनमें से एक बच्चे की आंख बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। मृतक यात्री की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है, पुलिस पहचान के प्रयास कर रही है।
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी गौतम सिंह ने बताया कि हादसे में 20 से 25 लोग घायल हुए हैं और प्रशासन द्वारा सभी की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक मौके का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है और आगे की विधिक कार्यवाही में जुट गई है।
जयंत ने किसानों का मुद्दा उठाया, नड्डा ने राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना बरेली।उत्तर प्रदेश में…
पीलीभीत (बीसलपुर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 3 नवंबर को पीलीभीत जिले…
पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीलीभीत आगमन से ठीक पहले पुलिस-प्रशासन द्वारा हिंदू महासभा के…
बरेली । थाना फरीदपुर क्षेत्र में महिला के कान से कुंडल लूटकर फरार हुए आरोपी…
बरेली। एसएसपी अनुराग आर्य ने मंगलवार को पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए पांच निरीक्षकों…
बरखेड़ा। मोटरसाइकिल लूट के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार…