Advertisement

राष्ट्रीय

पुलिस मुठभेड़ में कुंडल लूट का आरोपी घायल गिरफ्तार, तमंचा और लूटा गया कुंडल बरामद

बरेली । थाना फरीदपुर क्षेत्र में महिला के कान से कुंडल लूटकर फरार हुए आरोपी को फरीदपुर पुलिस और एसओजी-02 की संयुक्त टीम ने सोमवार सुबह पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 32 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, घटना में इस्तेमाल बाइक और लूटा गया पीली धातु का कुंडल बरामद किया है। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस के मुताबिक, कैंट थाना क्षेत्र के ग्राम कमालपुर पालपुर निवासी सुनील ने एक नवंबर को थाना फरीदपुर में तहरीर देकर बताया था कि 30 अक्टूबर को वह अपनी पत्नी ईशु के साथ बाइक से अपनी ससुराल मोहल्ला कानून गोयान जा रहे थे। शाम करीब पांच बजे दशमेश ढाबे के पास एक बाइक सवार बदमाश उनकी पत्नी के कान से कुंडल खींचकर फरार हो गया था। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में मिले संदिग्ध के चेहरे की पहचान के लिए यक्ष एप के ‘अपराधी खोजें-चेहरे से खोजें’ फीचर का इस्तेमाल किया गया। पुलिस के अनुसार, इस तकनीक की मदद से संदिग्ध की पहचान देवराज निवासी ग्राम बकैनिया, थाना फरीदपुर के रूप में हुई।
पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि कुंडल लूट का आरोपी किसी अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में ग्राम उगनपुर के पास बाइक से घूम रहा है। सूचना पर फरीदपुर पुलिस और एसओजी-02 की टीम ने ग्राम मोहनपुर के पास कच्ची नहर पटरी पर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान बाइक से आ रहे संदिग्ध को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उसने कथित तौर पर पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस की आत्मरक्षार्थ की गई कार्रवाई में बाइक सवार घायल होकर गिर पड़ा।
पुलिस ने आरोपी की पहचान 28 वर्षीय देवराज पुत्र श्याम सिंह के रूप में की। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा, कारतूस, बाइक और लूटा गया कुंडल बरामद हुआ। पुलिस ने बाइक के चेसिस नंबर की ई-चालान एप से जांच की तो उसका पंजीकरण नंबर UP25ED6693 पाया गया। पुलिस का दावा है कि इसी बाइक का इस्तेमाल 30 अक्टूबर को हुई कुंडल लूट की वारदात में किया गया था।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बरेली जिले के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, अपहरण, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत आठ मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2019 का बारादरी थाने का चोरी का मुकदमा, फरीदपुर थाने में वर्ष 2021 और 2023 के मुकदमे, वर्ष 2024 का आर्म्स एक्ट का मामला तथा वर्ष 2025 के मुकदमे शामिल हैं। इसके अलावा इज्जतनगर थाने में भी उसके खिलाफ दो मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

 

Express views

Recent Posts

बरेली: भाजपा का शक्ति प्रदर्शन केशव प्रसाद मौर्य ने सपा को साइकिल पंचर कर सैफई भेजने की दी चुनौती

जयंत ने किसानों का मुद्दा उठाया, नड्डा ने राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना बरेली।उत्तर प्रदेश में…

2 hours ago

पीलीभीत: तुष्टिकरण से बढ़ा आतंकवाद, अब संतुष्टीकरण से आ रहा रामराज्य:CM योगी

पीलीभीत (बीसलपुर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 3 नवंबर को पीलीभीत जिले…

3 hours ago

सीएम के दौरे से पूर्व एक बार फिर नजरबंद हिन्दू नेता पंकज शर्मा, अपनी ही सरकार में अपमानित महसूस कर रहे हिंदू महासभा जिलाध्यक्ष

पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीलीभीत आगमन से ठीक पहले पुलिस-प्रशासन द्वारा हिंदू महासभा के…

3 hours ago

हादसा: धनेटा रेलवे फाटक पर नेपाल जा रही बस खड़े ट्रक में घुसी, 1 की मौत, 2 दर्जन घायल

बरेली।हिमाचल प्रदेश से नेपाल जा रही यात्रियों से भरी एक बस मंगलवार तड़के बरेली के…

12 hours ago

एसएसपी बरेली ने पांच इंस्पेक्टर और एक दरोगा के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव

बरेली। एसएसपी अनुराग आर्य ने मंगलवार को पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए पांच निरीक्षकों…

12 hours ago

मोटरसाइकिल लूट का आरोपी तमंचे सहित गिरफ्तार

बरखेड़ा। मोटरसाइकिल लूट के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार…

20 hours ago