Advertisement

home

सीएम के दौरे से पूर्व एक बार फिर नजरबंद हिन्दू नेता पंकज शर्मा, अपनी ही सरकार में अपमानित महसूस कर रहे हिंदू महासभा जिलाध्यक्ष

पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीलीभीत आगमन से ठीक पहले पुलिस-प्रशासन द्वारा हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष को उनके घर में नजरबंद कर दिया गया है। रात से ही घर में कैद रहने के कारण हिंदू नेता ने अपनी ही सरकार और प्रशासन की कार्यशैली पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है।

सपा वालों, हमें भी अपनी पार्टी में जगह दे दो:पंकज शर्मा

नजरबंदी से आहत जिलाध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द साझा करते हुए लिखा, सपा वालों, हमें भी अपनी पार्टी में जगह दे दो ,कम से कम वहां रहकर मुकदमे तो खाएंगे, लेकिन अपनी ही सरकार में इस तरह अपमानित तो नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि जिस संगठन के कार्यकर्ताओं ने भाजपा को मजबूत करने के लिए संघर्ष किया, आज उसी संगठन के लोगों की आवाज अपनी ही सरकार में दबाई जा रही है।

जनसमस्याएं उठाने पर प्रशासन को खौफ

प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए हिंदू नेता ने पूछा कि प्रशासन को उनसे इतना डर क्यों है? उन्होंने कहा कि उनका काम केवल पीलीभीत की प्रमुख समस्याओं और जनहित के मुद्दों को उठाना है। उन्होंने आशंका जताई कि प्रशासन को शायद यह डर है कि कहीं वे मुख्यमंत्री के सामने पीलीभीत की जनता की आवाज न पहुंचा दें, इसी वजह से उन्हें नजरबंद किया गया है।

अधिकार की मांग, सत्ता का सुख नहीं

उन्होंने स्पष्ट किया कि हिंदू महासभा ने कभी सत्ता से कोई सुख-सुविधा नहीं मांगी है, बल्कि हमेशा जनता के हक और सम्मान के लिए आवाज उठाई है। उन्होंने कहा, सपा सरकार में संघर्ष किया, मुकदमे झेले और अब अपनी ही सरकार में नजरबंद हो रहे हैं। क्या अपनी ही सरकार में जनसमस्याएं उठाना गुनाह हो गया है?

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उन्हें पद नहीं, सम्मान चाहिए और वे किसी पार्टी के विरोध में नहीं, बल्कि अन्याय और गलत व्यवस्था के खिलाफ हैं। उनकी यह नाराजगी दर्शाती है कि सीएम के दौरे से पहले प्रशासन किसी भी प्रकार के विरोध या जनसमस्याओं को उभरने नहीं देना चाहता।

Express views

Recent Posts

बरेली: भाजपा का शक्ति प्रदर्शन केशव प्रसाद मौर्य ने सपा को साइकिल पंचर कर सैफई भेजने की दी चुनौती

जयंत ने किसानों का मुद्दा उठाया, नड्डा ने राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना बरेली।उत्तर प्रदेश में…

2 hours ago

पीलीभीत: तुष्टिकरण से बढ़ा आतंकवाद, अब संतुष्टीकरण से आ रहा रामराज्य:CM योगी

पीलीभीत (बीसलपुर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 3 नवंबर को पीलीभीत जिले…

3 hours ago

पुलिस मुठभेड़ में कुंडल लूट का आरोपी घायल गिरफ्तार, तमंचा और लूटा गया कुंडल बरामद

बरेली । थाना फरीदपुर क्षेत्र में महिला के कान से कुंडल लूटकर फरार हुए आरोपी…

4 hours ago

हादसा: धनेटा रेलवे फाटक पर नेपाल जा रही बस खड़े ट्रक में घुसी, 1 की मौत, 2 दर्जन घायल

बरेली।हिमाचल प्रदेश से नेपाल जा रही यात्रियों से भरी एक बस मंगलवार तड़के बरेली के…

12 hours ago

एसएसपी बरेली ने पांच इंस्पेक्टर और एक दरोगा के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव

बरेली। एसएसपी अनुराग आर्य ने मंगलवार को पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए पांच निरीक्षकों…

12 hours ago

मोटरसाइकिल लूट का आरोपी तमंचे सहित गिरफ्तार

बरखेड़ा। मोटरसाइकिल लूट के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार…

20 hours ago