Advertisement

home

पीलीभीत: तुष्टिकरण से बढ़ा आतंकवाद, अब संतुष्टीकरण से आ रहा रामराज्य:CM योगी

पीलीभीत (बीसलपुर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 3 नवंबर को पीलीभीत जिले के बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित नूरानपुर गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष की नीतियों पर जोरदार प्रहार किया। सीएम ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि पिछली सरकारों की तुष्टिकरण की नीतियों ने देश में आतंकवाद को पाला-पोसा, जबकि आज बिना किसी भेदभाव के संतुष्टीकरण के जरिए रामराज्य की स्थापना हो रही है।

रामकथा के समापन और मंदिर दर्शन में हुए शामिल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नूरानपुर गांव में आयोजित नौ दिवसीय भव्य रामकथा के समापन अनुष्ठान और ब्रह्मलीन महंत योगी शांतिनाथ की पुण्यतिथि के अवसर पर विशेष रूप से पहुंचे थे। इस धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नूरानपुर स्थित प्राचीन शंकर मंदिर में पूरी आस्था और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की तथा संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

दासता से मुक्ति ही हमारी पहचान है

मंच से उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने रामराज्य के असल मायने समझाए। उन्होंने कहा, रामराज्य में किसी भी नागरिक के साथ कोई भेदभाव नहीं होता है। इस व्यवस्था में समाज के हर वर्ग को समान रूप से पूर्ण सुरक्षा और सम्मान की गारंटी मिलती है।

अपनी सरकार के विजन को स्पष्ट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गुलामी और दासता के प्रतीकों से मुक्ति ही हमारी असली पहचान है। मुख्यमंत्री के इस दौरे और मंच से दिए गए उनके इस मुखर बयान ने पीलीभीत के सियासी और सामाजिक माहौल में एक नई ऊर्जा भर दी है।

Cm योगी आज पीलीभीत जिले के बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र के नूरानपुर गांव पहुंचे। मुख्यमंत्री यहाँ नौ दिवसीय भव्य श्रीराम कथा महोत्सव के समापन अनुष्ठान और ब्रह्मलीन महंत योगी शांतिनाथ की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने आए । मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर पीलीभीत प्रशासन  द्वारा पहले से ही रूट डायवर्जन, भारी सुरक्षा घेरा और विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया था।

 

Express views

Recent Posts

बरेली: भाजपा का शक्ति प्रदर्शन केशव प्रसाद मौर्य ने सपा को साइकिल पंचर कर सैफई भेजने की दी चुनौती

जयंत ने किसानों का मुद्दा उठाया, नड्डा ने राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना बरेली।उत्तर प्रदेश में…

2 hours ago

सीएम के दौरे से पूर्व एक बार फिर नजरबंद हिन्दू नेता पंकज शर्मा, अपनी ही सरकार में अपमानित महसूस कर रहे हिंदू महासभा जिलाध्यक्ष

पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीलीभीत आगमन से ठीक पहले पुलिस-प्रशासन द्वारा हिंदू महासभा के…

3 hours ago

पुलिस मुठभेड़ में कुंडल लूट का आरोपी घायल गिरफ्तार, तमंचा और लूटा गया कुंडल बरामद

बरेली । थाना फरीदपुर क्षेत्र में महिला के कान से कुंडल लूटकर फरार हुए आरोपी…

4 hours ago

हादसा: धनेटा रेलवे फाटक पर नेपाल जा रही बस खड़े ट्रक में घुसी, 1 की मौत, 2 दर्जन घायल

बरेली।हिमाचल प्रदेश से नेपाल जा रही यात्रियों से भरी एक बस मंगलवार तड़के बरेली के…

12 hours ago

एसएसपी बरेली ने पांच इंस्पेक्टर और एक दरोगा के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव

बरेली। एसएसपी अनुराग आर्य ने मंगलवार को पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए पांच निरीक्षकों…

12 hours ago

मोटरसाइकिल लूट का आरोपी तमंचे सहित गिरफ्तार

बरखेड़ा। मोटरसाइकिल लूट के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार…

20 hours ago