बरखेड़ा। मंगलवार को दोपहर के समय क्षेत्र के गांव ज्यूराह कल्याणपुर में गन्ने की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई आस पास खेतों में काम कर रहे किसानों ने आग को देख कर बुझाने का प्रयास किया लेकिन धीरे धीरे आग और विकराल रूप लेती चली गई और आधा दर्जन किसानों की करीब 7 एकड़ गन्ने की फसल को जला कर राख कर दिया सूचना लगने पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह आस पास के तालाब से पानी उलचकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक आग किसानों की साल भर की मेहनत को राख कर चुकी थी । ग्रामीण नंदकिशोर के अनुसार इन खेतों के ऊपर से 33000 केवी की लाइन गुजर रही है और इसी लाइन से गिरी एक चिंगारी से फसलों ने आग पकड़ ली । गांव निवासी नंदकिशोर , भगवान दास ,बुद्धप्रकाश ,दामोदर ,
नत्थू लाल ,निखिल पंडित जी के खेत इस आग की चपेट में आ गये । वहीं आग से गन्ने की फसल नष्ट होने से किसानों के चेहरे पर मायूसी साफ देखी गई ।
जयंत ने किसानों का मुद्दा उठाया, नड्डा ने राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना बरेली।उत्तर प्रदेश में…
पीलीभीत (बीसलपुर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 3 नवंबर को पीलीभीत जिले…
पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीलीभीत आगमन से ठीक पहले पुलिस-प्रशासन द्वारा हिंदू महासभा के…
बरेली । थाना फरीदपुर क्षेत्र में महिला के कान से कुंडल लूटकर फरार हुए आरोपी…
बरेली।हिमाचल प्रदेश से नेपाल जा रही यात्रियों से भरी एक बस मंगलवार तड़के बरेली के…
बरेली। एसएसपी अनुराग आर्य ने मंगलवार को पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए पांच निरीक्षकों…