Advertisement

home

सपा की मासिक बैठक में डॉ पूनम गंगवार ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, पत्रकारों को किया सम्मानित

बरेली। मीरगंज तहसील में हाईवे पर स्थित अनुबिस डिग्री कॉलेज के पास समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बृहस्पतिवार को सपा की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सपा के संभावित प्रत्याशी डॉक्टर पूनम गंगवार, पूर्व ब्लाक प्रमुख भद्रसेन गंगवार, शीशगढ़ चेयरमैन हाजी गुड्डू, एवं सपा पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। मीरगंज विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार ने मासिक बैठक में आए ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, जोन प्रभारी से बूथ जातीय जनगणना के बारे में जानकारी ली और बूथ को कैसे मजबूत किया जाए और 2027 के चुनाव में बाहर गए वोटो को कैसे बुलाया जाए इस विषय में चर्चा की। इस दौरान कार्यकारिणी पदाधिकारीयों और नव नियुक्त पदाधिकारी को मनोनयन पत्र वितरित किए गये। सपा की मासिक बैठक में प्रमुख समाज सेविका सपा नेत्री (नेता) डॉक्टर पूनम गंगवार ने मीरगंज विधानसभा क्षेत्र से अपनी दावेदारी पेश करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी राजनीतिक सक्रियता का संकेत दिया। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा और संगठन को मजबूत करने एवं सपा पार्टी की नीतियों एवं सपा सरकार द्वारा कराए गए कार्यों को जन जन तक पहुंचने एवं सभी पदाधिकारीयों से अपने अपने बूथ मजबूत करने की बात कही। तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा की। उसके बाद सपा नेत्री डॉक्टर पूनम गंगवार ने 119 मीरगंज विधानसभा के सभी पत्रकारों को शौल उढ़ाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। और उन्होंने पत्रकारों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकार समाज की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे अपनी लेखनी के माध्यम से समाज की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करते हैं। पत्रकारों का सम्मान समाज के प्रति उनके योगदान का सम्मान है।
मासिक बैठक में मीरगंज विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार, महासचिव शिवम सक्सेना, फतेहगंज पश्चिमी पूर्व ब्लाक प्रमुख भद्रसेन गंगवार, शीशगढ़ चेयरमैन हाजी गुड्डू, सांसद प्रतिनिधि सपा नेता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सिंटू पाठक, नगर अध्यक्ष शराफत हुसैन, जाकिर अंसारी, तस्लीम अंसारी, महेंद्र पाल शर्मा, नावेद खान, डॉ. नुसरत सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सपा संभावित प्रत्याशी एवं समर्थक मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

मुठभेड़ में छिनैती के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली,तमंचे, कारतूस और लूटा गया सामान बरामद

बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान…

3 hours ago

सोना दोगुना करने का झांसा देकर बुजुर्ग महिला के कुंडल -मंगलसूत्र ठगे

बरखेड़ा।सोना दोगुना करने का लालच देकर दो टप्पेबाजों ने बुजुर्ग महिला के सोने के कुंडल…

2 days ago

अचानक लगी आग से आधा दर्जन किसानों की करीब 7 एकड़ गन्ने की फसल राख 

बरखेड़ा। मंगलवार को दोपहर के समय क्षेत्र के गांव ज्यूराह कल्याणपुर में गन्ने की खड़ी…

3 days ago

बरेली: भाजपा का शक्ति प्रदर्शन केशव प्रसाद मौर्य ने सपा को साइकिल पंचर कर सैफई भेजने की दी चुनौती

जयंत ने किसानों का मुद्दा उठाया, नड्डा ने राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना बरेली।उत्तर प्रदेश में…

3 days ago

पीलीभीत: तुष्टिकरण से बढ़ा आतंकवाद, अब संतुष्टीकरण से आ रहा रामराज्य:CM योगी

पीलीभीत (बीसलपुर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 3 नवंबर को पीलीभीत जिले…

3 days ago

सीएम के दौरे से पूर्व एक बार फिर नजरबंद हिन्दू नेता पंकज शर्मा, अपनी ही सरकार में अपमानित महसूस कर रहे हिंदू महासभा जिलाध्यक्ष

पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीलीभीत आगमन से ठीक पहले पुलिस-प्रशासन द्वारा हिंदू महासभा के…

3 days ago