बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरे आरोपी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस, छीना गया मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, नकदी, चाबियां और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
सीओ 3 ने शिवम आशुतोष ने बताया कि पासपोर्ट कार्यालय के पास स्कूटी सवार एक महिला का पर्स दो अज्ञात बदमाश छीनकर फरार हो गए थे। पर्स में मोबाइल फोन, बैंक कार्ड, बैंक की फाइलिंग कैबिनेट की चाबी और नकदी रखी थी। पीड़िता की शिकायत पर 4 नवंबर को थाना बारादरी में मुकदमा दर्ज किया गया था।
घटना के खुलासे के लिए बारादरी पुलिस ने करीब 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। गुरुवार, 5 नवंबर को भरतौल रोड पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी बाइक छोड़कर भागने लगे और गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर तमंचों से फायरिंग कर दी। जवाबी आत्मरक्षार्थ फायरिंग में उफैजा (26) पुत्र नईमउद्दीन निवासी काजी टोला, थाना बारादरी के पैर में गोली लग गई। वहीं उसके साथी शकील उर्फ शानू उर्फ नागराज (38) पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी मोहन तालाब, एजाज नगर गौटिया को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सफेद रंग का ओप्पो मोबाइल फोन, आईसीआईसीआई, बैंक ऑफ इंडिया और एचडीएफसी बैंक के तीन एटीएम कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, छह चाबियां, 1,810 रुपये नकद, दो तमंचे 315 बोर, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल संख्या यूपी-25-बीबी-3932 भी बरामद की गई है।
पूछताछ में पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने 3 नवंबर की शाम सैटेलाइट से बीसलपुर चौराहे की ओर जाते समय स्कूटी सवार महिला के हैंडल पर टंगे पर्स को झपट्टा मारकर छीनने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने बताया कि वे अपने शौक पूरे करने के लिए चोरी और छिनैती की वारदात करते थे। पुलिस के मुताबिक, घटना के दिन भी वे किसी अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में निकले थे।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी शकील उर्फ शानू के खिलाफ पूर्व में आर्म्स एक्ट के तीन मुकदमे और वर्ष 2022 में हत्या का एक मुकदमा भी दर्ज है। दोनों आरोपियों के खिलाफ छिनैती के मुकदमे में धाराएं बढ़ाने के साथ मुठभेड़ और अवैध हथियार बरामदगी के संबंध में थाना बारादरी में मुकदमा संख्या दर्ज किया गया है।
घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मुनेन्द्र कुमार, नितिन राणा, धर्मेंद्र कुमार, अमित कुमार सहित थाना बारादरी की पुलिस टीम शामिल रही।
बरेली। मीरगंज तहसील में हाईवे पर स्थित अनुबिस डिग्री कॉलेज के पास समाजवादी पार्टी कार्यालय…
बरखेड़ा।सोना दोगुना करने का लालच देकर दो टप्पेबाजों ने बुजुर्ग महिला के सोने के कुंडल…
बरखेड़ा। मंगलवार को दोपहर के समय क्षेत्र के गांव ज्यूराह कल्याणपुर में गन्ने की खड़ी…
जयंत ने किसानों का मुद्दा उठाया, नड्डा ने राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना बरेली।उत्तर प्रदेश में…
पीलीभीत (बीसलपुर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 3 नवंबर को पीलीभीत जिले…
पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीलीभीत आगमन से ठीक पहले पुलिस-प्रशासन द्वारा हिंदू महासभा के…