पीलीभीत । धनतेरस और आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पीलीभीत पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद हो गई है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ शहर के प्रमुख बाजारों, व्यस्त चौराहों और भीड़भाड़ वाले संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
व्यापारियों और आमजन से किया संवाद
पैदल गश्त के दौरान एसपी सुकीर्ति माधव ने व्यापारियों और आम नागरिकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर फीडबैक लिया और सभी को सुरक्षित तथा भयमुक्त वातावरण में त्योहार मनाने का आश्वासन दिया।
बाजारों से लेकर बॉर्डर तक सघन चेकिंग के निर्देश
त्योहारी भीड़ को देखते हुए एसपी ने पूरे जिले में व्यापक सुरक्षा प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि प्रमुख बाजारों, सर्राफा मार्केट, हॉटस्पॉट्स और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
इसके साथ ही जनपद की सीमाओं और प्रमुख प्रवेश मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, ताकि कोई अवांछनीय तत्व कानून-व्यवस्था न बिगाड़ सके।
महिला सुरक्षा और यातायात प्रबंधन पर विशेष जोर
एसपी ने सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे स्वयं फील्ड में सक्रिय रहें। बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष रूप से महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है। इसके अलावा, बाजारों में ट्रैफिक जाम की स्थिति से निपटने और सुचारू यातायात प्रबंधन के लिए भी कड़े निर्देश दिए गए हैं।
एसपी ने स्पष्ट किया है कि देर रात तक बाजारों में पुलिस की प्रभावी विजिबिलिटी बनी रहनी चाहिए, ताकि आमजन उल्लास के साथ अपना त्योहार मना सकें।
बरेली। मीरगंज तहसील में हाईवे पर स्थित अनुबिस डिग्री कॉलेज के पास समाजवादी पार्टी कार्यालय…
बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान…
बरखेड़ा।सोना दोगुना करने का लालच देकर दो टप्पेबाजों ने बुजुर्ग महिला के सोने के कुंडल…
बरखेड़ा। मंगलवार को दोपहर के समय क्षेत्र के गांव ज्यूराह कल्याणपुर में गन्ने की खड़ी…
जयंत ने किसानों का मुद्दा उठाया, नड्डा ने राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना बरेली।उत्तर प्रदेश में…
पीलीभीत (बीसलपुर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 3 नवंबर को पीलीभीत जिले…