Advertisement

home

हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से 10 एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख


बरखेड़ा । अमखिरिया नहर मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बरखेड़ा से रामनगर की ओर जा रही 11 हजार वोल्ट हाईटेंशन बिजली लाइन से कौआ टकराने के कारण उठी चिंगारी से खेत में भीषण आग लग गई। हादसे में रम्पुरा नत्थू गांव के कई किसानों की लगभग 10 एकड़ गन्ने की खड़ी फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई।
​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे हाईटेंशन लाइन के तारों से कौआ टकरा गया। इससे तारों में तेज स्पार्किंग हुई और झुलसा हुआ कौआ खेत में गिर गया। तारों से झड़ी चिंगारियों ने गन्ने की सूखी पतई में तुरंत आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और खेतों से धुएं व लपटों का गुबार उठने लगा।
आसपास मौजूद किसानों के शोर मचाने पर तमाम ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक  किसानों की  60 बीघा फसलें पूरी तरह खाक हो चुकी थीं।
आग की चपेट में आने से रम्पुरा नत्थू  के आदेश कुमार, गोधनलाल व अशर्फीलाल पुत्रगण बेनीराम की 2 एकड़, शंकर लाल व मंगली प्रसाद पुत्रगण टीकाराम  की 4.5 एकड़ अजय कुमार पुत्र लोकेश कुमार की 2 एकड़ हरिओम व राम चरण लाल की 1.5 एकड़ की गन्ने की फसल जल गई है।
​घटना से पीड़ित किसानों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर रोष जताते हुए पीड़ित किसानों को जल्द से जल्द उचित सरकारी मुआवजा दिए जाने की मांग की।

Express views

Recent Posts

पीलीभीत: धनतेरस और दीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सुकीर्ति माधव ने बाजारों में किया पैदल गश्त

पीलीभीत । धनतेरस और आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

10 hours ago

सपा की मासिक बैठक में डॉ पूनम गंगवार ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, पत्रकारों को किया सम्मानित

बरेली। मीरगंज तहसील में हाईवे पर स्थित अनुबिस डिग्री कॉलेज के पास समाजवादी पार्टी कार्यालय…

13 hours ago

मुठभेड़ में छिनैती के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली,तमंचे, कारतूस और लूटा गया सामान बरामद

बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान…

14 hours ago

सोना दोगुना करने का झांसा देकर बुजुर्ग महिला के कुंडल -मंगलसूत्र ठगे

बरखेड़ा।सोना दोगुना करने का लालच देकर दो टप्पेबाजों ने बुजुर्ग महिला के सोने के कुंडल…

2 days ago

अचानक लगी आग से आधा दर्जन किसानों की करीब 7 एकड़ गन्ने की फसल राख 

बरखेड़ा। मंगलवार को दोपहर के समय क्षेत्र के गांव ज्यूराह कल्याणपुर में गन्ने की खड़ी…

3 days ago

बरेली: भाजपा का शक्ति प्रदर्शन केशव प्रसाद मौर्य ने सपा को साइकिल पंचर कर सैफई भेजने की दी चुनौती

जयंत ने किसानों का मुद्दा उठाया, नड्डा ने राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना बरेली।उत्तर प्रदेश में…

3 days ago