Advertisement

home

पीलीभीत: नकली सोने पर हॉलमार्क लगाकर बैंकों से लोन लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

पीलीभीत। नकली आभूषणों पर असली हॉलमार्क लगाकर बैंकों से गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से नकली आभूषण, हॉलमार्क लगाने वाली मशीन और कंप्यूटर उपकरण बरामद किए हैं।

लोन लेने के प्रयास से खुला राज

मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी एक पेंडल और चार कंगन लेकर भारतीय स्टेट बैंक की पूरनपुर स्टेशन रोड शाखा में गोल्ड लोन लेने पहुंचे थे। उन्होंने वहां इकरार पुत्र नियामत के नाम से खाता खुलवाया था। पुलिस पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों इसरार और सुशील वर्मा उर्फ गुड्डू वर्मा ने बताया कि वे अपने दो अन्य साथियों, इकरार और आदेश वर्मा, के साथ मिलकर बैंकों में नकली सोना गिरवी रखकर लोन लेते थे।

नकली आभूषणों पर लगाते थे असली हॉलमार्क

पुलिस के अनुसार, इसरार के पास से 4.56 ग्राम की झुमकी और सुशील के पास से 4.76 ग्राम का एक टीका बरामद हुआ, जिन पर 18 कैरेट का हॉलमार्क गुदा हुआ था। आरोपियों ने बताया कि वे नकली सोने को असली दिखाने के लिए अखिल कुमार उर्फ मनोज कुमार से उन पर हॉलमार्क लगवाते थे। पुलिस ने अखिल कुमार को मोहल्ला शेखचाँद स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। उसने कुबूल किया कि वह नकली आभूषणों को विशाल नामक व्यक्ति के घर ले जाता था, जिसके पास हॉलमार्क बनाने की मशीन थी। इसी मशीन से वे नकली जेवरों पर असली जैसा दिखने वाला हॉलमार्क उकेर देते थे। इसके बाद पुलिस ने विशाल को भी उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में इकरार पुत्र नियामत निवासी हरियापुर, आदेश वर्मा पुत्र मुकुन्द वर्मा निवासी मोहल्ला साहूकारा, थाना पूरनपुर, इसरार पुत्र मो. उस्मान निवासी ग्राम जोगराजपुर, सुशील वर्मा उर्फ गुड्डू वर्मा पुत्र राममूर्तिलाल वर्मा निवासी ग्राम जोगराजपुर, अखिल कुमार उर्फ मनोज कुमार पुत्र हरीशंकर अग्रवाल निवासी मोहल्ला शेखचाँद ,विशाल पुत्र राजकुमार अग्रवाल निवासी मोहल्ला मलिक अहमद शामिल हैं।

आपराधिक इतिहास और बरामदगी

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी इसरार का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ जुआ अधिनियम थाना सेहरामऊ और धारा 318(4)/338 बीएनएस के तहत पहले से मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से हॉलमार्क लगाने वाली मशीन, एक मॉनिटर, सीपीयू, यूपीएस, कीबोर्ड के साथ-साथ पीली धातु का एक हार, एक पेंडल, चार कंगन और एक टीका बरामद किया है।

Express views

Recent Posts

सुरक्षा गार्ड का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर खाई में पड़ी मिली बाइक

​बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर भोपतपुर और प्रतापपुर डंडी के बीच शनिवार सुबह सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों…

5 hours ago

पीलीभीत:SP ने पुलिस परिवार के साथ हर्षोल्लास से मनाई दीपावली, बच्चों को मिष्ठान एवं पटाखे वितरित कर दीं पर्व की शुभकामनाएं

पीलीभीत। दीपावली के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री सुकीर्ति माधव द्वारा रिजर्व पुलिस…

1 day ago

हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से 10 एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख

बरखेड़ा । अमखिरिया नहर मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बरखेड़ा से…

2 days ago

पीलीभीत: धनतेरस और दीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सुकीर्ति माधव ने बाजारों में किया पैदल गश्त

पीलीभीत । धनतेरस और आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

2 days ago

सपा की मासिक बैठक में डॉ पूनम गंगवार ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, पत्रकारों को किया सम्मानित

बरेली। मीरगंज तहसील में हाईवे पर स्थित अनुबिस डिग्री कॉलेज के पास समाजवादी पार्टी कार्यालय…

2 days ago