बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अलियापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची की जांच को लेकर पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। घटना 9 नवंबर 2026 की शाम करीब 9 बजे की है।
रेशमा पत्नी कन्हैया लाल निवासी ग्राम अलियापुर ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनका बेटा करन गांव में बने कूड़ेदान के पास खड़ा था, जहां कुछ लोग ताश खेल रहे थे। उसी दौरान गांव के ही सुरेंद्र, आदेश, नेपाल और प्रेमपाल सभी पुत्रगण मनीराम वहां पहुंचे और करन से वहां खड़े होने पर विवाद करने लगे।
आरोप है कि विरोध करने पर उक्त लोगों ने मेरे बेटे करन के साथ लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की और उसे तालाब में डुबो-डुबोकर मारा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।पीड़िता का कहना है कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र और अपात्र लोगों की सूची की जांच कराई थी। इसी बात को लेकर आरोपी पक्ष उनसे रंजिश मानता था और पूर्व में भी कई बार झगड़ा कर चुका तथा रास्ता घेर चुका था।
क्षेत्राधिकारी बीसलपुर राहुल पांडेय ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों सुरेंद्र, आदेश, नेपाल और प्रेमपाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बरखेड़ा। बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर स्कूल के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से भीषण टक्कर हो…
बरखेड़ा। क्षेत्र में जमीन के बटाई पर लेने को लेकर उपजे विवाद में एक व्यक्ति…
बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में घर में अकेली महिला के साथ नशे…
बरखेड़ा/पीलीभीत। बरखेड़ा ब्लॉक चौराहे पर स्थित एक दुकान में बीती रात एक संदिग्ध व्यक्ति के…
बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर भोपतपुर और प्रतापपुर डंडी के बीच शनिवार सुबह सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों…
पीलीभीत। नकली आभूषणों पर असली हॉलमार्क लगाकर बैंकों से गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी…