Advertisement

home

​तेंदुए के हमले में बाल-बाल बचा युवक, सीने पर पड़े पंजों के निशान


​बरखेड़ा। ससुराल आए एक युवक पर बुधवार रात गांव के बाहर रास्ते में किसी जंगली जानवर ने हमला कर दिया। इस हमले में युवक के सीने पर पंजों के निशान पड़ गए। युवक के शोर मचाते हुए गांव की ओर भागने से उसकी जान बच गई। हालांकि, वन विभाग की टीम ने इसे तेंदुए का हमला मानने से इनकार कर दिया है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
​शाहजहांपुर जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र स्थित रामेश्वरगंज निवासी हरिराम 28वर्ष ने बताया कि वह भाई दूज के अवसर पर बरेली जिले के क्योलड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत अमीरनगर गांव में सेवाराम के घर आए थे। बुधवार रात करीब आठ बजे वह गांव के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खेतों से निकलकर एक तेन्दुया ने उन पर झपट्टा मार दिया, जिससे उनके सीने पर पंजों के निशान आ गए। शोर मचाते हुए गांव की ओर भागने पर जानवर अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों में भाग गया।
​घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  बरखेड़ा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी सरकारी अस्पताल पहुंची और घायल युवक से घटना की जानकारी ली।
​नवाबगंज के वन क्षेत्राधिकारी आनंद सिंह ने बताया कि युवक के सीने पर बने पंजों के निशान तेंदुए के नहीं लग रहे हैं, यह किसी अन्य जंगली जानवर का हमला हो सकता है। हालांकि, एहतियात के तौर पर क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है।

Express views

Recent Posts

शराब पीने से रोकने पर लाठी-डंडों से मारपीट और जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

​बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम गुलड़ा में शराब पीने का विरोध करने पर एक व्यक्ति के…

2 hours ago

अतिरिक्त दहेज की मांग पर विवाहिता से मारपीट, लोहे की रॉड से हमला कर गला दबाने का प्रयास, चार के खिलाफ रिपोर्ट

बरखेड़ा। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर लोहे…

2 hours ago

टीन शेड गिरने से तीन लोग घायल, 8 वर्षीय बालिका जिला अस्पताल रैफर

​ ​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव अमखेड़ा लखनऊ में गुरुवार शाम 6 बजे को एक…

2 hours ago

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, हादसे में महिला समेत चार लोग घायल

​बरखेड़ा। बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर स्कूल के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से भीषण टक्कर हो…

1 day ago

जमीन के बटाई विवाद को लेकर मारपीट, सिर पर लोहे की चीज से हमला, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। क्षेत्र में जमीन के बटाई पर लेने को लेकर उपजे विवाद में एक व्यक्ति…

1 day ago

घर में अकेली महिला के साथ मारपीट, अश्लील हरकत और जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप

​ ​बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में घर में अकेली महिला के साथ नशे…

1 day ago