बरखेड़ा। ससुराल आए एक युवक पर बुधवार रात गांव के बाहर रास्ते में किसी जंगली जानवर ने हमला कर दिया। इस हमले में युवक के सीने पर पंजों के निशान पड़ गए। युवक के शोर मचाते हुए गांव की ओर भागने से उसकी जान बच गई। हालांकि, वन विभाग की टीम ने इसे तेंदुए का हमला मानने से इनकार कर दिया है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
शाहजहांपुर जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र स्थित रामेश्वरगंज निवासी हरिराम 28वर्ष ने बताया कि वह भाई दूज के अवसर पर बरेली जिले के क्योलड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत अमीरनगर गांव में सेवाराम के घर आए थे। बुधवार रात करीब आठ बजे वह गांव के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खेतों से निकलकर एक तेन्दुया ने उन पर झपट्टा मार दिया, जिससे उनके सीने पर पंजों के निशान आ गए। शोर मचाते हुए गांव की ओर भागने पर जानवर अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों में भाग गया।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी सरकारी अस्पताल पहुंची और घायल युवक से घटना की जानकारी ली।
नवाबगंज के वन क्षेत्राधिकारी आनंद सिंह ने बताया कि युवक के सीने पर बने पंजों के निशान तेंदुए के नहीं लग रहे हैं, यह किसी अन्य जंगली जानवर का हमला हो सकता है। हालांकि, एहतियात के तौर पर क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है।
बरखेड़ा।भाई दूज के मौके पर मायके गईपत्नी को लेने ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों…
बरखेड़ा ।क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर हुक्मी में बच्चों के आपसी विवाद को लेकर…
बरेली । अलीगंज-सिरौली रोड पर सत्तारनगर मोड़ के पास गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने…
बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम गुलड़ा में शराब पीने का विरोध करने पर एक व्यक्ति के…
बरखेड़ा। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर लोहे…
बरेली।आंवला थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अफीम…