Advertisement

राज्य

भाई दूज पर पत्नी को लेने गए युवक की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल रेफर

बरखेड़ा।भाई दूज के मौके पर मायके गईपत्नी को लेने ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हालत खराब हो गई। परिजन उसे आननफानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जहर का संदेह जताते हुए हालत गंभीर बताकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित युवक  विनोद कुमार 23 वर्ष निवासी मुड़िया कुंडरी के पिता नेवाराम ने बताया कि वह गुरुवार सुबह अपनी पत्नी को लेने ससुराल ज्योरहा कल्यानपुर गया था, आरोप है कि वहां किसी बात को लेकर कहासुनी ब क्लेश हो गया। विनोद का आरोप है कि इसी दौरान ससुर, साले और पत्नी ने उसके साथ मारपीट की और उसे जहर देने का भी शक है।कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी शाम करीब 6 बजे फोन पर सूचना मिलने पर पिता नेवाराम ससुराल पहुंचे और बेटे को लेकर सीएचसी बरखेड़ा इलाज के लिए आए।
सीएचसी में मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक जांच के बाद जहर का संदेह जताया और हालत गंभीर होने के कारण विनोद को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई शिकायत नहीं दी गई है।

Express views

Recent Posts

पीलीभीत में बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट और धमकी का मामला दर्ज

​ बरखेड़ा ।क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर हुक्मी में बच्चों के आपसी विवाद को लेकर…

2 hours ago

शराब के नशे में तालाब में डूबा चौकीदार! सुबह पानी में उतराता मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप

बरेली । अलीगंज-सिरौली रोड पर सत्तारनगर मोड़ के पास गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने…

22 hours ago

​तेंदुए के हमले में बाल-बाल बचा युवक, सीने पर पड़े पंजों के निशान

​बरखेड़ा। ससुराल आए एक युवक पर बुधवार रात गांव के बाहर रास्ते में किसी जंगली…

24 hours ago

शराब पीने से रोकने पर लाठी-डंडों से मारपीट और जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

​बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम गुलड़ा में शराब पीने का विरोध करने पर एक व्यक्ति के…

1 day ago

अतिरिक्त दहेज की मांग पर विवाहिता से मारपीट, लोहे की रॉड से हमला कर गला दबाने का प्रयास, चार के खिलाफ रिपोर्ट

बरखेड़ा। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर लोहे…

1 day ago

 एक किलो 519 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल एक स्कॉर्पियो भी बरामद

बरेली।आंवला थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अफीम…

1 day ago