बरेली। उत्तर प्रदेश मेयर काउंसिल के अध्यक्ष और बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम को जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले में मेयर के जनसंपर्क अधिकारी (PRO) प्रद्युम्न की तहरीर पर कोतवाली थाने में संजीव अग्रवाल और मोहित उप्रेती के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
खुद को पत्रकार बताकर दी धमकी
जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने मेयर के PRO प्रद्युम्न के मोबाइल नंबर पर कॉल किया। कॉल करने वाले ने खुद को पत्रकार बताया और बातचीत के दौरान मेयर डॉ. उमेश गौतम को जान से मारने की धमकी दी। मामला गंभीर होने पर PRO ने तत्काल कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डॉ. उमेश गौतम को धमकी मिलने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी उन्हें एक इंटरनेशनल नंबर से कॉल कर जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है।
डॉ. उमेश गौतम प्रदेश स्तर पर मेयर काउंसिल के अध्यक्ष हैं। इसके साथ ही वे आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बरेली कैंट और बिथरी चैनपुर सीट से टिकट की दावेदारी भी कर रहे हैं। ऐसे में इस धमकी और एफआईआर के बाद स्थानीय राजनीति में हलचल बढ़ गई है। कोतवाली पुलिस कॉल डिटेल्स के आधार पर आरोपियों की लोकेशन और भूमिका की पड़ताल कर रही है। मेयर उमेश गौतम ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
बरखेड़ा।भाई दूज के मौके पर मायके गईपत्नी को लेने ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों…
बरखेड़ा ।क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर हुक्मी में बच्चों के आपसी विवाद को लेकर…
बरेली । अलीगंज-सिरौली रोड पर सत्तारनगर मोड़ के पास गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने…
बरखेड़ा। ससुराल आए एक युवक पर बुधवार रात गांव के बाहर रास्ते में किसी जंगली…
बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम गुलड़ा में शराब पीने का विरोध करने पर एक व्यक्ति के…
बरखेड़ा। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर लोहे…