Fir
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव उमरिया में तीन बीघा जमीन की मेड़ सीधी करने को लेकर शनिवार सुबह एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। लाठी-डंडों और बांके से हुए हमले में पिता-पुत्र और बहू समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गश्त कर रही डायल-112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी बरखेड़ा पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।दोनो पक्षो के कुल सात लोग घायल अवस्था मे सी एच सी बरखेड़ा पहुचे।
थाने में दी गई शिकायत के अनुसार गांव उमरिया निवासी प्रभुदयाल ने बताया कि शनिवार सुबह करीब सात बजे मैं अपने पुत्र विष्णु के साथ मेड़ की नाप-जोख कर रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के चाचा सूरजपाल , अजयपाल, प्रेमपाल, आदि मौके पर आ गए और पुरानी मेड़ को ही सही बताते हुए नई मेड़ डालने का विरोध करने लगे। देखते ही देखते इन लोगो ने पक्षों में कहासुनी बढ़ गई और विवाद मारपीट में बदल गया।
आरोप है कि सूरजपाल पक्ष की ओर से लाठी-डंडे और बांके से हमला कर दिया गया। इस हमले में विष्णु, उनकी पत्नी पुष्पा देवी और पिता प्रभुदयाल लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गए। झगड़े की सूचना मिलते ही क्षेत्र में गश्त कर रही डायल-112 पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अपनी गाड़ी से सीएचसी बरखेड़ा लेकर आई। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की नाजुक हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। घायल पुष्पा देवी ने बताया कि गांव के ही अजय पाल, सूरजपाल, धीर सिंह और चमेली देवी ने मिलकर उनके साथ मारपीट की है।
वहीं, दूसरे पक्ष के लोग भी एंबुलेंस से सीएचसी बरखेड़ा पहुंचे। उमरिया निवासी चंदो देवी ने आरोप लगाया कि उनके पति अजय पाल और ससुर सूरजपाल सुबह गेहूं की बुवाई करने खेत पर गए थे, जहां विपक्षी पहले से ही मेड़ काटकर कब्जा कर रहे थे। विरोध करने पर इन लोगों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर बुरी तरह पीटा।बचाने गई सास गेंदादेवी और मुझे भी मारापीटा।
थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने बताया कि एक पक्ष की तरफ से शिकायत मिलने पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है दूसरे पक्ष की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली हैं।
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव उमरिया में शनिवार दोपहर शराब के नशे में धुत एक युवक…
बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र के बादशाहनगर गांव में 22 वर्षीय बी फार्मा छात्र मिथुन मौर्य…
बरेली। उत्तर प्रदेश मेयर काउंसिल के अध्यक्ष और बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम को…
बरखेड़ा।भाई दूज के मौके पर मायके गईपत्नी को लेने ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों…
बरखेड़ा ।क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर हुक्मी में बच्चों के आपसी विवाद को लेकर…
बरेली । अलीगंज-सिरौली रोड पर सत्तारनगर मोड़ के पास गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने…