Advertisement

home

10 दिवसीय रामलीला महोत्सव मेले में दंगल का हुआ आयोजन

​बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव गाजीपुर कुंडा में शीतलामाता धर्मार्थ सेवा संस्थान की ओर से आयोजित 10 दिवसीय पांचवें रामलीला महोत्सव मेले के तीसरे दिन रविवार को विशाल दंगल का आयोजन किया गया। दोपहर में शुरू हुए इस दंगल में क्षेत्रीय और बाहरी पहलवानों ने अखाड़े में उतरकर अपने दांव-पेंच और दमखम का प्रदर्शन किया।
​दंगल में 1000 रुपये की पहली बड़ी इनामी कुश्ती राजेश पहलवान और आदित्य पहलवान के बीच लड़ी गई। रोमांचक मुकाबले में आदित्य ने शानदार दांव लगाते हुए राजेश को पटकनी देकर जीत दर्ज की। इसके बाद 500 रुपये के इनामी मुकाबले में बाबा लाड़ी और शेरा पहलवान आमने-सामने हुए, जिसमें दोनों पहलवानों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और अंततः मुकाबला बराबरी पर छूटा।
​दिन की एक अन्य प्रमुख और संघर्षपूर्ण कुश्ती इस्माइल पहलवान व आदित्य पहलवान के बीच  500 रुपये इनाम की हुई। कड़े मुकाबले के बाद आदित्य पहलवान ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए विजय हासिल की। दंगल के समापन पर दंगल कमेटी की ओर से सभी विजयी पहलवानों को नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया।

Express views

Recent Posts

सड़क किनारे एक अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप

बरखेड़ा।पीलीभीत बीसलपुर राजमार्ग पर ग्राम नबादा महेश के पास सड़क किनारे एक अज्ञात शव मिलने…

1 hour ago

​तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो भाई जख्मी

​बरखेड़ा। कस्बे में मोबाइल खरीदने आ रहे बाइक सवार दो सगे भाइयों को किसी अज्ञात…

2 hours ago

​मेड़ के विवाद में एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 

बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव उमरिया में तीन बीघा जमीन की मेड़ सीधी करने को लेकर…

1 day ago

नशेड़ी ने महिला के सिर पर मारी कसी,​ सीएचसी में कराया भर्ती

बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव उमरिया में शनिवार दोपहर शराब के नशे में धुत एक युवक…

1 day ago

बी फार्मा के छात्र की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र के बादशाहनगर गांव में 22 वर्षीय बी फार्मा छात्र मिथुन मौर्य…

1 day ago

मेयर डॉ. उमेश गौतम को जान से मारने की मिली धमकी,FIR दर्ज

बरेली। उत्तर प्रदेश मेयर काउंसिल के अध्यक्ष और बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम को…

2 days ago