बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गाजीपुर मुग़ल में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि शराब के नशे में धुत एक युवक ने घर के बाहर खड़ी एक युवती के साथ अभद्रता की, और जब परिजनों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
जयकरन लाल निवासी गाजीपुर मुग़ल के निवासी हैं, ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि घटना 8 नवंबर की है। रात करीब 8 बजे उनकी बेटी अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला हीरालाल पुत्र बच्चूलाल जो कथित तौर पर शराब के नशे में था, उनकी बेटी के साथ बदतमीजी करने लगा। जब पीड़ित पिता जयकरन लाल यह बात सुनकर घर से बाहर आए और इसका विरोध किया, तो हीरालाल के भाई गंगाप्रकाश और बच्चूलाल भी वहां आ पहुंचे। इन सभी ने मिलकर प्रार्थी और उनके परिवार के साथ गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। साथ ही बीच-बचाव करने आए प्रार्थी के भाई कुंवरसैन के साथ भी मारपीट की गई और आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई।
क्षेत्राधिकारी बीसलपुर राहुल पांडेय ने बताया कि शिकायत के आधार पर दो लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्यबाही की जा रही हैं।
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र में 30 अक्टूबर को तेज रफ्तार टुकटुक की टक्कर से एक बुजुर्ग गंभीर…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोपेड को जोरदार टक्कर मारने क मामले…
बरखेड़ा । कस्बे में वर्षों से चली आ रही समृद्धि और सुरक्षा की प्राचीन परंपरा…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तीन लोगों पर उसकी 24 वर्षीय पुत्रवधू…
पीलीभीत।भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर मतदाता जोड़ो अभियान के निमित्त जिला बैठक का आयोजन…
बरखेड़ा। आज सोमवार को नबाबगंज तिराहे के पास एक निजी मैदान पर 28-बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र…