बरेली। थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव लभारी के जंगल में गोकशी की तैयारी कर रहे पांच बदमाशो को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार बदमाशो के पास से तमंचा कारतूस और गोकशी करने के उपकरण बरामद हुए हैं।
रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर ने सुचना दी लभारी के जंगल में कुछ बदमाश गोकशी की फिराक में है। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने जंगल में घेरा बन्दी कर गिरफ्तारी का प्रयास किया बदमाशो ने खुद को घिरते देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर भागने का प्रयास किया पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग में दो बदमाशो के पैर में लगी गोली और बदमाशो के तीन साथियों को पुलिस ने घेरकर किया गिरफ्तार पूछ ताछ में आरोपियों ने 13 नवंबर को ग्राम लभारी के जंगल में पशु काटने की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है।
पुलिस मुठभेड़ में ग्राम मनकरा निवासी नन्हे उर्फ मतिया 45 साल के बाए पैर में लगी गोली वही आसिफ कुरैशी 38 साल के दाहिने पैर में लगी गोली आसिफ मूल रूप से मीरगंज के मोहल्ला अफसरयान का निवासी है । वर्तमान में रामपुर जिले के मिलक थाना क्षेत्र के मोहल्ला इस्लामनगर में रह रहा था पुलिस ने इनके अन्य तीन साथियों अशरफ 48 साल शेर सिंह 35 साल आसनशाह 58 साल को भी मौके से गिरफ्तार किया है तीनों आरोपी मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव मनकरा के निवासी है घायल दोनों आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए अस्पताल भेजाहै।
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपियों के पास से 12 वोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है इसके अलावा 315 बोर का एक तमंचा एक जिन्दा कारतूस एक खोका कारतूस भी मिला है मौके से गौकशी में इस्तेमाल होने के उपकरण भी बरामद किया है पुलिस हथियारों और उपकरणों को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुटी है।
पीलीभीत। बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा कुंडा प्रतापगढ़ में की जा…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र में 30 अक्टूबर को तेज रफ्तार टुकटुक की टक्कर से एक बुजुर्ग गंभीर…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोपेड को जोरदार टक्कर मारने क मामले…
बरखेड़ा । कस्बे में वर्षों से चली आ रही समृद्धि और सुरक्षा की प्राचीन परंपरा…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तीन लोगों पर उसकी 24 वर्षीय पुत्रवधू…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गाजीपुर मुग़ल में एक सनसनीखेज मामला सामने…