Advertisement

राज्य

​तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बिजली के खंभे को मारी टक्कर, तार गिरने से महिला और बच्चा घायल

​बरखेड़ा:  क्षेत्र के लालौर गांव में रविवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बिजली के खंभे को टक्कर मार दी। खंभा गिरने से टूटे बिजली के तार एक घर के बाहर बैठी महिला और उसके ढाई साल के पोते पर गिर गए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
​पीड़ित रिंकू  जो लालौर का निवासी है, ने बरखेड़ा पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया कि 17 नवंबर, 2026 को शाम करीब 5 बजे, उसकी मां श्याम प्यारी और उसका ढाई साल का बेटा राम बाबू उनके घर के बाहर बैठे थे। उसी समय गांव का ही रहने वाला भगवान दास  अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली में गन्ना ले जा रहा था। ट्रैक्टर को पड़ोसी गांव गुदरानपुर का निवासी लालू  चला रहा था।
​शिकायत के अनुसार, लालू लापरवाही से ट्रैक्टर चला रहा था और उसने सड़क पर लगे एक बिजली के खंभे को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा गिर गया और बिजली के तार सीधे श्याम प्यारी और राम बाबू पर आ गिरे। इस घटना में दोनों को काफी चोटें आईं और छोटा बच्चा राम बाबू मौके पर ही बेहोश हो गया।
​रिंकू ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि घटना के बाद भगवान दास और लालू दोनों ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गए। घायल बच्चे को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
​रिंकू ने पुलिस से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
क्षेत्राधिकारी बीसालपुर राहुल पांडेय ने बताया कि मामले की जांच कर कार्यबाही की जा रही हैं।

Express views

Recent Posts

सौ रुपये दिए होते तो अब तक बिजली आ गई होती, SDO पर गम्भीर आरोप, उपभोक्ता ने की अधिशासी अभियंता से शिकायत

पीलीभीत। शहर के लोहा बाजार इलाके में पिछले पांच दिनों से बिजली गुल रहने और…

13 hours ago

ठाकुर महासभा के मंडल अध्यक्ष ने की श्री राम कथा में पहुंचने की अपील  

पीलीभीत। बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा कुंडा प्रतापगढ़ में की जा…

19 hours ago

गोकशी की तैयारी कर रहे आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, पांच आरोपी गिरफ्तार 

बरेली। थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव लभारी के जंगल में गोकशी की तैयारी कर रहे…

20 hours ago

रामलीला महोत्सव में पहलवानों ने दिखाया दमखम

बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव गाजीपुर कुंडा  में शीतलामाता धर्मार्थ सेवा संस्थान द्वारा  आयोजित 10 दिवासीय 5बां रामलीला महोत्सव…

1 day ago

सरेराह ट्रक चालक को बचा रहे राहगीर पर हमला, रिवॉल्वर तानी; पुलिस ने दो को दबोचा

​बरखेड़ा ।क्षेत्र के पौटां कलां के पास  ट्रक और कार में मामूली एक्सीडेंट का बाद सरेराह…

1 day ago

टुकटुक की टक्कर से बुजुर्ग घायल, चालक के खिलाफ तहरीर

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र में 30 अक्टूबर को तेज रफ्तार टुकटुक की टक्कर से एक बुजुर्ग गंभीर…

1 day ago