बरेली। एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां थाना प्रेमनगर क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के परिजनों ने एक कथित पत्रकार और उसके बेटे समेत कुछ लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का दावा है कि धमकियों से परेशान होकर युवक ने आत्मघाती कदम उठाया।दरअसल, पूरा मामला बरेली के थाना प्रेमनगर क्षेत्र के गुलाब नगर स्थित लोहार वाली गली का है। यहां रहने वाले मनोज श्रीवास्तव ने रात में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह जब परिजनों ने मनोज को फंदे पर लटका देखा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई।
मृतक के बड़े भाई सचिन श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि करीब एक सप्ताह पहले कथित पत्रकार अनूप रायजादा के बेटे हर्ष रायजादा और उसके दोस्त मयंक ने मनोज के साथ मारपीट की थी। उस समय स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया था।
सचिन श्रीवास्तव का आरोप है कि इसके बाद भी अनूप रायजादा और उसका बेटा हर्ष फोन पर मनोज को गाली-गलौज करते थे और जान से मारने की धमकियां देते थे। परिजनों का दावा है कि धमकी भरी बातचीत मोबाइल फोन में रिकॉर्ड भी है।
परिजनों का आरोप है कि लगातार मिल रही धमकियों और डर के चलते मनोज ने यह खौफनाक कदम उठाया। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी।
मनोज की मौत के बाद पत्नी अंजली श्रीवास्तव और दो मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस की जांच और कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं। अब देखना होगा कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों पर पुलिस क्या कार्रवाई करती है और युवक की मौत की असली वजह जांच में क्या सामने आती है।
बरेली। सर्किट हाउस पहुंचे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मीडिया से बातचीत के…
बरखेड़ा: क्षेत्र के लालौर गांव में रविवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बिजली के खंभे…
पीलीभीत। शहर के लोहा बाजार इलाके में पिछले पांच दिनों से बिजली गुल रहने और…
पीलीभीत। बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा कुंडा प्रतापगढ़ में की जा…
बरेली। थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव लभारी के जंगल में गोकशी की तैयारी कर रहे…
बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव गाजीपुर कुंडा में शीतलामाता धर्मार्थ सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 10 दिवासीय 5बां रामलीला महोत्सव…