बरेली। सर्किट हाउस पहुंचे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मीडिया से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा उन्होंने सपा प्रमुख को सीजनल नेता बताते हुए कहा कि चुनाव आते ही उन्हें घर से बाहर निकलने की याद आती है इतना ही नही राहुल गांधी पर विदेशों में देश विरोधी एजेंडे का हिस्सा बनाने का आरोप लगाया तो सोनिया गांधी की किताब पर भी सवाल खड़े किए।
भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव लंबे समय बाद घर से निकलकर गोरखपुर पहुंचे है जबकि जनता उनसे उनके दस साल के कार्यकाल का हिसाब मांग रही है उन्होंने आरोप लगाया कि सपा विकास के मुद्दों पर बात करने के बजाय नकारात्मक राजनीति कर रही है भाजपा योगी सरकार के बिजली पानी सड़क शिक्षा स्वास्थ्य और सुरक्षा के कामों को लेकर जनता के बीच जाएगी कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने राहुल गांधी पर विदेशों में देश विरोधी एजेंडे का हिस्सा बनने का आरोप लगाया वहीं सोनिया गांधी की किताब को लेकर कहा कि उसमें तथ्यों को छिपाकर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश की गई है आजम खान के बयान पर उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ दर्ज मामले न्यायालय के अधीन हैं और सरकार अदालत के आदेशों का पालन करेगी एक देश एक चुनाव का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि इससे बार-बार चुनाव कराने में खर्च होने वाला समय और पैसा बचेगा।
बरेली। एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां थाना प्रेमनगर क्षेत्र में एक युवक ने…
बरखेड़ा: क्षेत्र के लालौर गांव में रविवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बिजली के खंभे…
पीलीभीत। शहर के लोहा बाजार इलाके में पिछले पांच दिनों से बिजली गुल रहने और…
पीलीभीत। बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा कुंडा प्रतापगढ़ में की जा…
बरेली। थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव लभारी के जंगल में गोकशी की तैयारी कर रहे…
बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव गाजीपुर कुंडा में शीतलामाता धर्मार्थ सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 10 दिवासीय 5बां रामलीला महोत्सव…