बरखेड़ा । क्षेत्र के ग्राम पुरैना में एक युवती के साथ मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पीड़िता रीना गंगवार, निवासी ग्राम पुरैना ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 18 नवम्बर को गांव के ही रजत आदेश और अरविन्द ने उसके साथ मारपीट की।आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।पीड़िता ने थाने पहुंचकर कार्यवाही की मांग की। क्षेत्राधिकारी बीसलपुर राहुल पांडेय ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्यबाही की जा रही है।
बरखेड़ा। कस्बा के कुंदनपुर गौटिया में सोमवार को विधिविधान से देवीस्थान पर गांव की…
बरेली। सर्किट हाउस पहुंचे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मीडिया से बातचीत के…
बरेली। एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां थाना प्रेमनगर क्षेत्र में एक युवक ने…
बरखेड़ा: क्षेत्र के लालौर गांव में रविवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बिजली के खंभे…
पीलीभीत। शहर के लोहा बाजार इलाके में पिछले पांच दिनों से बिजली गुल रहने और…
पीलीभीत। बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा कुंडा प्रतापगढ़ में की जा…