Advertisement

राज्य

पाऊंनगला के चारों धान क्रय केंद्र मिले बंद, पिछले 10 दिनों से नहीं हुई तौल

बरेली/कुआंडांडा। विकास खंड कुआंडांडा के ग्राम पाऊंनगला में शनिवार को बरेली रामपुर विधान परिषद सदस्य  कुंवर महाराज सिंह ने धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम के चारों धान क्रय केंद्र बंद मिले। किसानों ने बताया कि पिछले 10 दिनों से केंद्रों पर धान की तौल नहीं हुई है। किसान रोज अपनी धान लेकर केंद्र पर आते हैं और बिना तौल के ही वापस लौट जाते हैं। जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है।शनिवार को जब बरेली रामपुर के विधान परिषद सदस्य परम कुंवर महाराज सिंह निरीक्षण के लिए पहुंचे तो चारों केंद्रों पर ताला लगा मिला। इस पर उन्होंने अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर नाराजगी जताई और केंद्रों को तुरंत चालू कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि 10 दिनों से तौल न होना घोर लापरवाही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों की धान बिना कटौती के समय पर खरीदी जाए। निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में किसान व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

नकली सोने के बिस्कुट बरामद, 312 बोर तमंचा व एक जिन्दा कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

बरेली। मीरगंज में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक…

1 hour ago

बच्चों के विवाद में महिला से मारपीट व धमकी, रिपोर्ट दर्ज

​बरखेड़ा । थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम शहपुरा में बच्चों के विवाद को लेकर हुई…

19 hours ago

13 दिसंबर को पीलीभीत में होगा बांसुरी यूथ पार्लियामेंट का आयोजन, युवाओं को मिलेगा विचार और नेतृत्व का मंच

पीलीभीत।युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक-राजनीतिक समझ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से…

19 hours ago

मारपीट और अभद्रता के मामले में रिपोर्ट दर्ज

​बरखेड़ा । थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम बर्रामऊ में घर पर बैठे परिवार के साथ…

19 hours ago

बेटे को बचाने पहुंची महिला से मारपीट व अभद्रता, सिर पर वार कर किया बेहोश

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम बररामऊ में एक महिला के साथ मारपीट और अभद्रता…

19 hours ago

इलाज के अभाव में दुर्घटना में घायल अधेड़ ने एक माह बाद तोड़ा दम 

बरखेड़ा। करीब एक माह पूर्व सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए क्षेत्र के…

2 days ago