Advertisement

home

असंतुलित बाइक ने मारी टक्कर, चार घायल

​बरखेड़ा। पीलीभीत–बीसलपुर मार्ग पर रविवार दोपहर करीब तीन बजे एक अनियंत्रित बाइक ने आगे चल रही बाइक में टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा में जा भिड़ी। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
​प्राप्त जानकारी  के अनुसार, ग्राम अलियापुर निवासी रामू 25 गांव के ही बाबू 14 को बाइक पर बैठाकर बरखेड़ा की ओर आ रहा था। गाजीपुर मुगल के पास उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और आगे चल रही  मो. याकूब की बाइक से जा टकराई। टक्कर लगने से याकूब की बाइक पर पीछे बैठी उनकी पत्नी रेशमा निवासी नकटी नारायनपुर, थाना क्योंलड़िया, बरेली सड़क पर गिरकर घायल हो गईं, जबकि याकूब को भी चोटें आईं।
​इसी दौरान अनियंत्रित बाइक पास ही खड़े एक ई-रिक्शा से जा भिड़ी, जिससे रामू और बाबू भी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। गनीमत रही कि ई-रिक्शा में सवार किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई और वे सुरक्षित अपने गंतव्य को चले गए।
​आसपास के लोगों की मदद से दोनों बाइकों पर सवार चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रामू की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
​

Express views

Recent Posts

अज्ञात चोरों ने 7 बंद घरों को बनाया निशाना,नकदी सहित लाखों की चोरी

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। शनिवार की रात को गांव सहसा में अज्ञात चोरों ने 7 बंद…

6 hours ago

चाय बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, किसान का साल भर का गल्ला व गृहस्थी राख 

बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव भोपतपुर में रविवार सुबह चाय बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर में अचानक…

8 hours ago

नकली DRI अफसर बन लूटा सोना,312 वोर तमंचा, एक जिन्दा कारतूस सहित,आरोपी गिरफ्तार

बरेली। मीरगंज में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक…

15 hours ago

पाऊंनगला के चारों धान क्रय केंद्र मिले बंद, पिछले 10 दिनों से नहीं हुई तौल

बरेली/कुआंडांडा। विकास खंड कुआंडांडा के ग्राम पाऊंनगला में शनिवार को बरेली रामपुर विधान परिषद सदस्य …

15 hours ago

बच्चों के विवाद में महिला से मारपीट व धमकी, रिपोर्ट दर्ज

​बरखेड़ा । थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम शहपुरा में बच्चों के विवाद को लेकर हुई…

1 day ago

13 दिसंबर को पीलीभीत में होगा बांसुरी यूथ पार्लियामेंट का आयोजन, युवाओं को मिलेगा विचार और नेतृत्व का मंच

पीलीभीत।युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक-राजनीतिक समझ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से…

1 day ago