Advertisement

राज्य

खेत से मिट्टी निकालने के विवाद में युवक की ट्रेन से कटकर संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

​बरखेड़ा । थाना क्षेत्र के सिसईया गांव में सोमवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक 20 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पड़ोसी गांव अलकथान के लोगों पर मारपीट कर उसे चलती ट्रेन के आगे फेंकने और हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।
​जानकारी के मुताबिक, सिसईया निवासी अंकित उर्फ छोटे (20) पुत्र सरदार सिंह सोमवार सुबह खेत में लाही (सरसों) की बुवाई करने गया था। परिजनों के अनुसार, खेत से मिट्टी निकालने को लेकर अंकित का पड़ोसी गांव अलकथान के कुछ लोगों से विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते दोपहर करीब 12 बजे आरोपियों ने अंकित के साथ कड़े से मारपीट की और पीलीभीत की ओर से आ रही ट्रेन के सामने धक्का दे दिया।
​मृतक की मां गंगादेई ने बताया कि वह दोपहर में अंकित को खाना देने खेत पहुंची थीं, तब घटना का पता चला। वहीं, घटनास्थल के पास मौजूद छोटे भाई अक्षत उर्फ सुरजीत ने आरोप लगाया कि भाई पर  हाथ मे पहनने बाला स्टील के कड़ा से हमला किया जा रहा था और जब तक वह दौड़कर पहुंचा, तब तक उसे ट्रेन के आगे फेंक दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक चार भाई थे दो बड़े  भाई बाहर रहते है जबकि मृतक अपने छोटे भाई अक्षत ब बिधबा मां के साथ गांव में रहता था।
​सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में सतेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक की ट्रेन से कटकर मौत होने की बात सामने आई है और हादसे से पहले मिट्टी को लेकर विवाद की जानकारी भी मिली है। पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Express views

Recent Posts

बच्चों के विवाद के बाद मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप, पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम खरगापुर खुर्द निवासी रामसिंह पुत्र हेमराज ने पुलिस को दी…

2 hours ago

अज्ञात चोरों ने 7 बंद घरों को बनाया निशाना,नकदी सहित लाखों की चोरी

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। शनिवार की रात को गांव सहसा में अज्ञात चोरों ने 7 बंद…

1 day ago

चाय बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, किसान का साल भर का गल्ला व गृहस्थी राख 

बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव भोपतपुर में रविवार सुबह चाय बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर में अचानक…

1 day ago

असंतुलित बाइक ने मारी टक्कर, चार घायल

​बरखेड़ा। पीलीभीत–बीसलपुर मार्ग पर रविवार दोपहर करीब तीन बजे एक अनियंत्रित बाइक ने आगे चल…

1 day ago

नकली DRI अफसर बन लूटा सोना,312 वोर तमंचा, एक जिन्दा कारतूस सहित,आरोपी गिरफ्तार

बरेली। मीरगंज में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक…

1 day ago

पाऊंनगला के चारों धान क्रय केंद्र मिले बंद, पिछले 10 दिनों से नहीं हुई तौल

बरेली/कुआंडांडा। विकास खंड कुआंडांडा के ग्राम पाऊंनगला में शनिवार को बरेली रामपुर विधान परिषद सदस्य …

1 day ago