बरखेड़ा । थाना क्षेत्र के सिसईया गांव में सोमवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक 20 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पड़ोसी गांव अलकथान के लोगों पर मारपीट कर उसे चलती ट्रेन के आगे फेंकने और हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक, सिसईया निवासी अंकित उर्फ छोटे (20) पुत्र सरदार सिंह सोमवार सुबह खेत में लाही (सरसों) की बुवाई करने गया था। परिजनों के अनुसार, खेत से मिट्टी निकालने को लेकर अंकित का पड़ोसी गांव अलकथान के कुछ लोगों से विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते दोपहर करीब 12 बजे आरोपियों ने अंकित के साथ कड़े से मारपीट की और पीलीभीत की ओर से आ रही ट्रेन के सामने धक्का दे दिया।
मृतक की मां गंगादेई ने बताया कि वह दोपहर में अंकित को खाना देने खेत पहुंची थीं, तब घटना का पता चला। वहीं, घटनास्थल के पास मौजूद छोटे भाई अक्षत उर्फ सुरजीत ने आरोप लगाया कि भाई पर हाथ मे पहनने बाला स्टील के कड़ा से हमला किया जा रहा था और जब तक वह दौड़कर पहुंचा, तब तक उसे ट्रेन के आगे फेंक दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक चार भाई थे दो बड़े भाई बाहर रहते है जबकि मृतक अपने छोटे भाई अक्षत ब बिधबा मां के साथ गांव में रहता था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में सतेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक की ट्रेन से कटकर मौत होने की बात सामने आई है और हादसे से पहले मिट्टी को लेकर विवाद की जानकारी भी मिली है। पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम खरगापुर खुर्द निवासी रामसिंह पुत्र हेमराज ने पुलिस को दी…
बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। शनिवार की रात को गांव सहसा में अज्ञात चोरों ने 7 बंद…
बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव भोपतपुर में रविवार सुबह चाय बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर में अचानक…
बरखेड़ा। पीलीभीत–बीसलपुर मार्ग पर रविवार दोपहर करीब तीन बजे एक अनियंत्रित बाइक ने आगे चल…
बरेली। मीरगंज में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक…
बरेली/कुआंडांडा। विकास खंड कुआंडांडा के ग्राम पाऊंनगला में शनिवार को बरेली रामपुर विधान परिषद सदस्य …