Advertisement

उत्तरप्रदेश

सड़क निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल को लेकर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

बरखेड़ा। गजरौला मार्ग पर गांव भोपतपुर मोड़ से बुहिता तक चौड़ीकरण के तहत चल रहे नई सड़क निर्माण कार्य में कथित तौर पर घटिया और मानक विहीन सामग्री के इस्तेमाल को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया।
​ग्राम पिपरिया मंडन के पास हो रहे डामर सड़क के निर्माण कार्य में बजरी के साथ तारकोल की मात्रा कम मिलाए जाने का आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में ग्रामीण निर्माण स्थल पर एकत्र हुए और नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ स्थानों पर डामर की परत को हाथों से उखाड़कर मौके पर मौजूद मीडिया को दिखाया।
​ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी तरह कम मात्रा में सामग्री मिलाकर सड़क बनाई गई, तो यह कुछ ही दिनों में उखड़ जाएगी और पहले से भी बड़े गड्ढे बन जाएंगे। उन्होंने सवाल उठाया कि जो सड़क अभी हाथों से ही उखड़ रही है, वह आखिर कितने दिन टिक पाएगी।
​विरोध जताने के लिए मौके पर सैकड़ों ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों ने संबंधित निर्माण विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि ठेकेदार को निर्धारित मानकों और सही मात्रा में सामग्री के साथ सड़क निर्माण करने के निर्देश दिए जाएं।
विरोध करने बालो में पवन कुमार ब्लॉक अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल,योगेंद्र कुमार, सुनील कुमार, अजय कुमार, निवासी परेवा अनूप सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
पूछे जाने पर अधिशाषी अभियंता एस के जैन ने बताया कि शिकायत आने पर काम को रकबा दिया गया हैं जितनी दूरी में कम सामिग्री डालकर सड़क बनाई गई हैं उसे उखाड़ कर नई सड़क डलबाई जा रही हैं।

Express views

Recent Posts

खेत से मिट्टी निकालने को लेकर विवाद के बाद हुई बेइज़्ज़ती से दुखी युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, चार पर मामला दर्ज

​बरखेड़ा:  क्षेत्र के अंतर्गत खेत से मिट्टी निकालने को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक…

2 hours ago

कार्तिक पूर्णिमा के दिन हजारो श्रद्धालुओं ने रामगंगा में लगाई डुबकी

बरेली ।कार्तिक पूर्णिमा के दिन हजारो श्रद्धालुओं ने रामगंगा में डुबकी लगाई। रामगंगा तट पर…

3 hours ago

पति का शव लेकर घर जा रही प्रियंका की कार ट्रक में घुसी, तीन घायल

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। दिल्ली एम्स से पति का शव लेकर घर लौट रही प्रियंका की कार…

3 hours ago

खेत से मिट्टी निकालने के विवाद में युवक की ट्रेन से कटकर संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

​बरखेड़ा । थाना क्षेत्र के सिसईया गांव में सोमवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक 20…

1 day ago

बच्चों के विवाद के बाद मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप, पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम खरगापुर खुर्द निवासी रामसिंह पुत्र हेमराज ने पुलिस को दी…

1 day ago

अज्ञात चोरों ने 7 बंद घरों को बनाया निशाना,नकदी सहित लाखों की चोरी

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। शनिवार की रात को गांव सहसा में अज्ञात चोरों ने 7 बंद…

2 days ago