Advertisement

राज्य

ग्राम रोजगार सेवकों के आंदोलन को प्रधान संगठन का समर्थन, शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील

बरखेड़ा। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उ०प्र० ने ग्राम रोजगार सेवकों की जायज मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री संजीव कुमार गंगवार ने  25 नवम्बर को जारी पत्र में प्रदेश के समस्त ग्राम सभा प्रशासक साथियों से आंदोलन को सफल बनाने के लिए आगे आने की अपील की है। पत्र में कहा गया है कि प्रदेश के सभी ब्लॉकों व जिला मुख्यालयों पर ग्राम रोजगार सेवकों का समर्थन करें,रोजगार सेवक ग्राम सभा का मुख्य अंग है,ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक का चोलीदामन का साथ है। संजीव कुमार गंगवार ने कहा कि उत्तर प्रदेश के रोजगार सेवक जिन मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, उन मांगों को उत्तर प्रदेश सरकार को बिना विलम्ब किए पहले ही कर देना चाहिए था,इतने कम मानदेय में घर,परिवार, बच्चों की शिक्षा आदि सभी आवश्यकताएं कैसे पूर्ण की जा सकती हैं, यह वास्तव में गंभीर चिंता का विषय है। इसलिए राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उ०प्र० आपके साथ है,  वहीं संगठन ने उ०प्र० ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा से अपील की है कि आंदोलनशांतिपूर्वक हो, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को मंच से अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल न हो,सभी को अपनी जायज बातें रखने का हक है, लेकिन भीड़ एकत्र कर सरकार के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी को मंच से बिल्कुल न होने दें। पत्र में चेतावनी दी गई है कि अगर इस तरह का कोई कत्य किया गया तो राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उ०प्र० व प्रदेश के सभी प्रधान साथियों का समर्थन तत्काल समाप्त माना जायेगा, अंत में सभी रोजगार सेवक भाइयों व बहनों से शालीनता का परिचय देते हुए अपनी जायज व उचित मांगों को सरकार के पास पहुंचाने का निवेदन किया गया है। कहा गया है कि सरकार अवश्य आपकी मांगों पर विचार करेगी। उ०प्र० प्रदेश के सभी प्रधान साथी आपके साथ खड़े हैं।

Express views

Recent Posts

विवाहिता को कार में बंधक बनाने व मारपीट का आरोप, दो प्रधानों समेत ससुरालियों पर तहरीर

​बरखेड़ा । काजर बोझी गांव की एक विवाहिता ने पति, ससुराल पक्ष और दो ग्राम…

1 hour ago

युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने का वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

​बरखेड़ा। थाना पुलिस ने युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित चल…

1 hour ago

महिला से मारपीट और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज

​बरखेड़ा। थाना  क्षेत्र के ग्राम आमडार में एक महिला के साथ कथित मारपीट, जान से मारने…

1 hour ago

खेत से मिट्टी निकालने को लेकर विवाद के बाद हुई बेइज़्ज़ती से दुखी युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, चार पर मामला दर्ज

​बरखेड़ा:  क्षेत्र के अंतर्गत खेत से मिट्टी निकालने को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक…

1 day ago

सड़क निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल को लेकर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

बरखेड़ा। गजरौला मार्ग पर गांव भोपतपुर मोड़ से बुहिता तक चौड़ीकरण के तहत चल रहे…

1 day ago

कार्तिक पूर्णिमा के दिन हजारो श्रद्धालुओं ने रामगंगा में लगाई डुबकी

बरेली ।कार्तिक पूर्णिमा के दिन हजारो श्रद्धालुओं ने रामगंगा में डुबकी लगाई। रामगंगा तट पर…

1 day ago