बरखेड़ा। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उ०प्र० ने ग्राम रोजगार सेवकों की जायज मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री संजीव कुमार गंगवार ने 25 नवम्बर को जारी पत्र में प्रदेश के समस्त ग्राम सभा प्रशासक साथियों से आंदोलन को सफल बनाने के लिए आगे आने की अपील की है। पत्र में कहा गया है कि प्रदेश के सभी ब्लॉकों व जिला मुख्यालयों पर ग्राम रोजगार सेवकों का समर्थन करें,रोजगार सेवक ग्राम सभा का मुख्य अंग है,ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक का चोलीदामन का साथ है। संजीव कुमार गंगवार ने कहा कि उत्तर प्रदेश के रोजगार सेवक जिन मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, उन मांगों को उत्तर प्रदेश सरकार को बिना विलम्ब किए पहले ही कर देना चाहिए था,इतने कम मानदेय में घर,परिवार, बच्चों की शिक्षा आदि सभी आवश्यकताएं कैसे पूर्ण की जा सकती हैं, यह वास्तव में गंभीर चिंता का विषय है। इसलिए राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उ०प्र० आपके साथ है, वहीं संगठन ने उ०प्र० ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा से अपील की है कि आंदोलनशांतिपूर्वक हो, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को मंच से अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल न हो,सभी को अपनी जायज बातें रखने का हक है, लेकिन भीड़ एकत्र कर सरकार के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी को मंच से बिल्कुल न होने दें। पत्र में चेतावनी दी गई है कि अगर इस तरह का कोई कत्य किया गया तो राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उ०प्र० व प्रदेश के सभी प्रधान साथियों का समर्थन तत्काल समाप्त माना जायेगा, अंत में सभी रोजगार सेवक भाइयों व बहनों से शालीनता का परिचय देते हुए अपनी जायज व उचित मांगों को सरकार के पास पहुंचाने का निवेदन किया गया है। कहा गया है कि सरकार अवश्य आपकी मांगों पर विचार करेगी। उ०प्र० प्रदेश के सभी प्रधान साथी आपके साथ खड़े हैं।
बरखेड़ा। कस्बे में आज पवन मोबाइल पर नियुक्त का0 प्रदीप कुमार एवं का0 अंकित कुमार…
बरखेड़ा। बजाज शुगर मिल के नए नियमों से परेशान किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है।…
बरेली /फतेहगंज पश्चिमी। कस्बा में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ चोरों ने एक ही…
रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा बरेली । आज का दिन तकनीकी विकास के लिहाज से बरेली के…
बरखेड़ा । काजर बोझी गांव की एक विवाहिता ने पति, ससुराल पक्ष और दो ग्राम…
बरखेड़ा। थाना पुलिस ने युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित चल…