Advertisement

राज्य

युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने का वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

​बरखेड़ा। थाना पुलिस ने युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को बुधवार सुबह करीब 10 बजे क्षेत्र के गांव अलकथान मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
​जानकारी के अनुसार, 23 नवंबर को क्षेत्र के गांव सिसईया के समीप रेलवे लाइन के किनारे स्थित खेत से गांव अलकथान निवासी कुछ महिलाएं और पुरुष मिट्टी निकाल रहे थे। खेत स्वामी अंकित वर्मा ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने एकजुट होकर उसके साथ मारपीट की थी। इस घटना से आहत होकर अंकित की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी।
​मामले में मृतक के बड़े भाई सुनील वर्मा की तहरीर पर बरखेड़ा पुलिस ने गांव अलकथान निवासी दुर्गा देवी, अरुण कुमार, अतुल और पवन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में बुधवार सुबह पुलिस ने अलकथान मोड़ के पास से मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Express views

Recent Posts

बच्चे की ईमानदारी से मिला खोया हुआ पर्स, पुलिस ने  पर्स स्वामिनी को किया सुपुर्द

बरखेड़ा।  कस्बे में आज पवन मोबाइल पर नियुक्त का0 प्रदीप कुमार एवं का0 अंकित कुमार…

10 hours ago

नए नियमों से भड़के किसान, चीनी मिल के केन यार्ड पर हंगामा,तौल ठप, राजमार्ग पर लगी लंबी कतारें

​बरखेड़ा। बजाज शुगर मिल के नए नियमों से परेशान किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है।…

10 hours ago

चोरों ने पुलिस को दी खुली चुनौती, चार जगह हुई लाखों की हुई चोरी

बरेली /फतेहगंज पश्चिमी। कस्बा में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ चोरों ने एक ही…

10 hours ago

विवाहिता को कार में बंधक बनाने व मारपीट का आरोप, दो प्रधानों समेत ससुरालियों पर तहरीर

​बरखेड़ा । काजर बोझी गांव की एक विवाहिता ने पति, ससुराल पक्ष और दो ग्राम…

1 day ago

ग्राम रोजगार सेवकों के आंदोलन को प्रधान संगठन का समर्थन, शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील

बरखेड़ा। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उ०प्र० ने ग्राम रोजगार सेवकों की जायज मांगों को लेकर…

1 day ago