रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा
बरेली । आज का दिन तकनीकी विकास के लिहाज से बरेली के लिये बेहद रहा। सीबीगंज में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया यानी एसटीपीआई के 75वें केंद्र का केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने उद्घाटन किया। करीब 18 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से तैयार इस आईटी पार्क के शुरू होने से बरेली समेत पूरे रुहेलखंड के युवाओं के लिए आईटी, सॉफ्टवेयर और स्टार्टअप के नए रास्ते खुलेंगे। अब स्थानीय युवाओं को तकनीकी क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने के लिए बड़े शहरों का रुख करने की मजबूरी कम होगी।
दरअसल, बरेली के सीबीगंज में रामपुर रोड क्रॉसिंग के पास पौश्तौर रोड पर करीब दो एकड़ जमीन में इस आईटी पार्क का निर्माण कराया गया है। जिला प्रशासन ने एसटीपीआई को यह जमीन 30 साल की लीज पर उपलब्ध कराई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 मार्च 2024 को इसका शिलान्यास किया था। निर्माण पूरा होने के बाद 26 नवंबर को केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने इसका उद्घाटन किया।
उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार, एसटीपीआई के महानिदेशक अरविंद कुमार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, महापौर उमेश गौतम समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
इस आईटी पार्क में डेटा सेंटर, इंक्यूबेशन सेंटर, ऑडिटोरियम, कॉन्फ्रेंस हॉल, मीटिंग रूम और कैफेटेरिया जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। यहां आईटी कंपनियां अपने कार्यालय स्थापित कर सकेंगी। कंपनियों को शुरुआती तीन साल तक किराये में छूट देने की व्यवस्था भी की गई है। वहीं, स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को कम दरों पर जगह उपलब्ध कराई जाएगी।
कार्यक्रम में स्थानीय स्टार्टअप ने अपने उत्पाद, प्रोटोटाइप और तकनीकी समाधान भी प्रदर्शित किए। इसके साथ ही यूआईडीएआई, मायगव, इंडिया एआई मिशन और कॉमन सर्विस सेंटर समेत कई संस्थाओं ने अपनी डिजिटल तकनीक और योजनाओं की जानकारी दी।
एसटीपीआई का यह देशभर में 75वां केंद्र है। माना जा रहा है कि इसके शुरू होने से रुहेलखंड में आईटी कंपनियों के निवेश, तकनीकी उद्यमिता और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। हालांकि, इस पहल की असली कामयाबी इस बात से तय होगी कि आने वाले समय में यहां कितनी कंपनियां स्थापित होती हैं और स्थानीय युवाओं को कितना रोजगार मिलता है।
बरखेड़ा। कस्बे में आज पवन मोबाइल पर नियुक्त का0 प्रदीप कुमार एवं का0 अंकित कुमार…
बरखेड़ा। बजाज शुगर मिल के नए नियमों से परेशान किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है।…
बरेली /फतेहगंज पश्चिमी। कस्बा में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ चोरों ने एक ही…
बरखेड़ा । काजर बोझी गांव की एक विवाहिता ने पति, ससुराल पक्ष और दो ग्राम…
बरखेड़ा। थाना पुलिस ने युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित चल…
बरखेड़ा। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उ०प्र० ने ग्राम रोजगार सेवकों की जायज मांगों को लेकर…