Advertisement

राज्य

चोरों ने पुलिस को दी खुली चुनौती, चार जगह हुई लाखों की हुई चोरी

बरेली /फतेहगंज पश्चिमी। कस्बा में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ चोरों ने एक ही रात में कस्बे की मुख्य बाजार में शराब दो दुकानों एवं एक परचून, जनरल स्टोर की तीन दुकानों और मोहल्ला ठाकुरद्वारा वसंत विहार कॉलोनी के एक मकान समेत चार ठिकानों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी कर फरार हो गए। चोरों ने पुलिस को दी खुली चुनौती। पीड़ित हार्डवेयर एवं परचून दुकान के मालिक अजय अग्रवाल एवं मोहल्ला ठाकुरद्वारा वसंत विहार निवासी ने भूरी गंगवार थाने में भी लिखित तहरीर दी है और चोरी जल्द से जल्द खुलासे की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात अज्ञात चोरों ने कस्बे की मुख्य बाजार की अंग्रेजी शराब की दुकान का ताला काटकर करीब 15 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। इसके बाद परचून दुकान के मालिक अजय अग्रवाल की दुकान को निशाना बनाकर उनके शूटर का ताला तोड़कर वहां से करीब 80 हजार रुपये के नए नोटों की मालाएं और नौ लाख रुपये नकद ले गए। और पास में ही चोरों ने देसी शराब की दुकान के ताले भी तोड़ दिए।

इसके अलावा मोहल्ला ठाकुरद्वारा वसंत विहार कॉलोनी निवासी भूरी गंगवार के घर से चोरों ने घुसकर बक्शे और अलमारी से चोर सोने की एक चेन, मांग टीका, दो सोने की अंगूठियां, चांदी की तगड़ी, गुलशन पट्टी, पांच पैंडल वाला मंगलसूत्र और 1500 रुपये नकद और तीन जोड़ी चांदी की पायल चोरी कर ले गए। उधर दूसरी तरफ फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव टिटौली में नन्हे लाल जाटव के घर की दीवार बांधकर घर में बंदी करीब डेढ़ लाख की दो भैंस चोरी करके ले गए। सुबह को घटना की जानकारी होने पर कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लगातार चोरी से लोग दहशत है। चोरी की सूचना पर मौके पर पहुंचे पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष संजय चौहान ने तुरंत पुलिस कर फोन कर चोरी की घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे सीओ हाइवे देवेश सिंह और थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार, थाना चौकी प्रभारी आदेश कुमार ने घटना स्थल का मौका मुआना किया।

उद्योग व्यापार मंडल प्रतिनिधि बरेली जिला अध्यक्ष अकरम खान, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल,पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष संजय चौहान, एवं कस्बे के वरिष्ठ व्यापारी सचिन चौहान एवं सांसद प्रतिनिधि सपा नेता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह ने कस्बे एवं आसपास ग्रामीण क्षेत्र में हुई चोरियों का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की। और जल्द से जल्द चोरी की घटनाओ का खुलासा करने एवं रात्रि पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। सीओ हाइवे देवेश सिंह ने बताया पुलिस सर्विलांस टीम की मदद से चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। सीसी टीवी कैमरे में कैद हुए दोनों चोरों की पहचान कराकर तलाश की जा रही है। फुटेज के आधार पर जल्द आरोपियों को हिरासत में लेकर सभी घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।

गौरतलब है कि चार दिन पहले फतेहगंज पश्चिम थाना क्षेत्र के गांव सहसा में भी चोरों ने आठ घरों को निशाना बनाया था। उस घटना का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। चार दिन के भीतर कस्बे के बीचोंबीच हुई चोरी से पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
लगातार हो रही चोरी से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में आक्रोश और दहशत है।

Express views

Recent Posts

बच्चे की ईमानदारी से मिला खोया हुआ पर्स, पुलिस ने  पर्स स्वामिनी को किया सुपुर्द

बरखेड़ा।  कस्बे में आज पवन मोबाइल पर नियुक्त का0 प्रदीप कुमार एवं का0 अंकित कुमार…

2 hours ago

नए नियमों से भड़के किसान, चीनी मिल के केन यार्ड पर हंगामा,तौल ठप, राजमार्ग पर लगी लंबी कतारें

​बरखेड़ा। बजाज शुगर मिल के नए नियमों से परेशान किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है।…

2 hours ago

विवाहिता को कार में बंधक बनाने व मारपीट का आरोप, दो प्रधानों समेत ससुरालियों पर तहरीर

​बरखेड़ा । काजर बोझी गांव की एक विवाहिता ने पति, ससुराल पक्ष और दो ग्राम…

23 hours ago

युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने का वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

​बरखेड़ा। थाना पुलिस ने युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित चल…

23 hours ago

ग्राम रोजगार सेवकों के आंदोलन को प्रधान संगठन का समर्थन, शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील

बरखेड़ा। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उ०प्र० ने ग्राम रोजगार सेवकों की जायज मांगों को लेकर…

23 hours ago