बरखेड़ा। कस्बे में आज पवन मोबाइल पर नियुक्त का0 प्रदीप कुमार एवं का0 अंकित कुमार बाजार में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान लक्की कुमार पुत्र रामू निवासी मोहल्ला हरिजन बस्ती, वार्ड नं0-02, कस्बा व थाना बरखेड़ा, जनपद पीलीभीत ने अपने माता-पिता के साथ पुलिस को एक लावारिस पर्स मिलने की सूचना दी।
पवन मोबाइल पुलिस कर्मियों द्वारा पर्स को कब्जे में लेकर चेक किया गया तो उसमें सोने के कान के टॉप्स, एक जोड़ी चांदी की पायल, 11,900 रुपये नकद एवं आवश्यक कागजात मिले। पुलिस कर्मियों द्वारा काफी तलाश एवं प्रयास के बाद पर्स की स्वामिनी श्रीमती मीनाक्षी गंगवार पत्नी डॉ0 लोकेश गंगवार निवासी सीएचसी बरखेड़ा, जनपद पीलीभीत की जानकारी प्राप्त हुई। पर्स में रखे सामान की तस्दीक कराने के उपरान्त समस्त सामान सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।
डॉ0 लोकेश गंगवार एवं उनकी पत्नी ने बताया कि बाजार में खरीदारी के दौरान उनका पर्स कहीं गिर गया था, जिसकी वे काफी तलाश कर रहे थे। पर्स एवं उसमें रखा सामान वापस मिलने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस का आभार जताया तथा बालक लक्की कुमार की ईमानदारी से प्रभावित होकर उसे प्रोत्साहित करने हेतु 2,100 रुपये की धनराशि उपहार स्वरूप प्रदान की। बालक लक्की कुमार की ईमानदारी एवं पुलिस कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा बालक को 501 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
बरखेड़ा। बजाज शुगर मिल के नए नियमों से परेशान किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है।…
बरेली /फतेहगंज पश्चिमी। कस्बा में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ चोरों ने एक ही…
रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा बरेली । आज का दिन तकनीकी विकास के लिहाज से बरेली के…
बरखेड़ा । काजर बोझी गांव की एक विवाहिता ने पति, ससुराल पक्ष और दो ग्राम…
बरखेड़ा। थाना पुलिस ने युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित चल…
बरखेड़ा। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उ०प्र० ने ग्राम रोजगार सेवकों की जायज मांगों को लेकर…