मीरगंज (बरेली)। मैथिल ब्राह्मण सभा उत्तर प्रदेश, बरेली के तत्वावधान में आयोजित होने वाले नवम सजातीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन की तैयारियां तेज हो गई हैं। यह सम्मेलन आगामी 6 दिसंबर 2026, रविवार को प्रातः 11 बजे से ओशी बैंक्वेट हॉल, 100 फुटा रोड, तुला शेरपुर, बरेली में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में विवाह योग्य युवक-युवतियों के साथ उनके अभिभावकों एवं परिवारजनों को आमंत्रित किया गया है।
यह जानकारी देते हुए मीरगंज मैथिल ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष सुरेश मैथिल ने बताया कि सभा का मुख्य उद्देश्य समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों और उनके परिवारों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है, जिससे आपसी परिचय, संवाद और पारिवारिक सहमति के माध्यम से वैवाहिक संबंध तय करने में सहयोग मिल सके।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ऐसे आयोजनों की विशेष आवश्यकता है। समाज के लोगों को एक-दूसरे के परिवारों, संस्कारों और योग्यताओं को जानने-समझने का अवसर मिलता है। यह सम्मेलन सामाजिक एकता, सहयोग और पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
सम्मेलन को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक समाज के लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मैथिल ब्राह्मण सभा उत्तर प्रदेश के महासचिव ओपी शर्मा ने आज मीरगंज तहसील मुख्यालय सहित आसपास के गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने समाज के सजातीय बंधुओं से व्यक्तिगत संपर्क कर सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
ओपी शर्मा ने कहा कि समाज की मजबूती आपसी सहयोग, एकजुटता और सकारात्मक प्रयासों से ही संभव है। वैवाहिक परिचय सम्मेलन केवल रिश्ते तलाशने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के परिवारों को जोड़ने और नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।
उन्होंने सभी सजातीय बंधुओं से अपील की कि वे अपने परिवार के विवाह योग्य युवक-युवतियों के साथ सम्मेलन में पहुंचकर इस सामाजिक आयोजन को सफल बनाएं।
इस अवसर पर श्री चोखे लाल शर्मा, प्रेम शर्मा एडवोकेट, नरेंद्र शर्मा, ओपी शर्मा, वीरेंद्र कुमार शर्मा, देवकीनंदन मैथिल, वीरपाल शर्मा, पोथीराम शर्मा, जयशंकर शर्मा सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभा ने समस्त मैथिल ब्राह्मण समाज से सम्मेलन में अधिकाधिक भागीदारी कर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है।
बरेली। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर…
बरखेड़ा। कस्बे में आज पवन मोबाइल पर नियुक्त का0 प्रदीप कुमार एवं का0 अंकित कुमार…
बरखेड़ा। बजाज शुगर मिल के नए नियमों से परेशान किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है।…
बरेली /फतेहगंज पश्चिमी। कस्बा में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ चोरों ने एक ही…
रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा बरेली । आज का दिन तकनीकी विकास के लिहाज से बरेली के…
बरखेड़ा । काजर बोझी गांव की एक विवाहिता ने पति, ससुराल पक्ष और दो ग्राम…