बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव रम्पुरा नत्थू नहर की पुलिया के पास एक तेज रफ्तार और लापरवाह ट्रैक्टर चालक ने मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई बुरी तरह घायल हो गए, जिनमें से एक का बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित के पिता ने शनिवार को थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
वेदप्रकाश (पुत्र छेदालाल, निवासी ग्राम पिपरखास द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, उनके दो बेटे संजीव और दीपक 14 नवंबर 2026 को शाम करीब 7 बजे घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर मोबाइल लेने बरखेड़ा आ रहे थे। रास्ते में रम्पुरा नत्थू की नहर की पुलिया पर बरखेड़ा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने लापरवाही से उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों भाई गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर बेहोश गिर पड़े।हादसे के बाद डायल 112 और एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा ले जाया गया। वहां हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर किया गया। स्थिति चिंताजनक होने पर परिजन उन्हें बरेली के निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज जारी है।
वेदप्रकाश के मुताबिक, छोटे बेटे दीपक के होश में आने पर ट्रैक्टर चालक की पहचान गेंदन लाल पुत्र प्यारेलाल, निवासी गंगापुरी, थाना बरखेड़ा के रूप में हुई। घटना के समय ट्रैक्टर पर पिपरखास निवासी सियाराम और रामगोपाल भी बैठे थे, जिन्होंने हादसा देखा।
थानाप्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्यबाही की जा रही हैं।
बरखेड़ा।बिलसंडा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) के पद पर तैनात एक…
पीलीभीत।शहर में गरीब ठेले, रेहड़ी और खोमचे वालों के साथ हो रहे कथित उत्पीड़न, अतिक्रमण…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला…
बरखेड़ा।आज शुक्रवार 26 नबम्बर को ग्राम पंचायत सचिवालय खजुरिया पचपेड़ा में खुली बैठक में गांव…
6 दिसंबर को बरेली में होगा नवम सजातीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन मीरगंज में महासचिव ओपी…
बरेली। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर…