Advertisement

राज्य

यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने लोगों को किया जागरूक

यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने लोगों को किया जागरूक

बरेली। यातायात माह नवंबर 2026 के अंतर्गत एंटी क्राइम एंटी करप्शन मिशन भारत ट्रस्ट द्वारा रविवार को नैनीताल रोड स्थित बिलवा पुलिस चौकी पर यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसपी ट्रैफिक श्री अकमल खान एवं सीओ हाईवे श्री यादवेन्द्र उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष कमलजीत सिंह ने एसपी ट्रैफिक श्री अकमल खान एवं सीओ हाईवे श्री यादवेन्द्र का संगठन की ओर से स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।

इस अवसर पर एसपी ट्रैफिक एवं सीओ हाईवे ने आम जनमानस को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने तथा चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की। साथ ही तेज गति, लापरवाही एवं यातायात नियमों की अनदेखी से होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति लोगों को सचेत किया।

कार्यक्रम के दौरान एंटी क्राइम एंटी करप्शन मिशन भारत ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंद दोपहिया वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त वाहनों के पीछे रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए गए, जिससे रात के समय वाहन दूर से दिखाई दे सकें और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके।

ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष कमलजीत सिंह ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक यातायात सुरक्षा का संदेश पहुंचाना तथा लोगों को जागरूक करके सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में सहयोग करना है। उन्होंने सभी नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।

कार्यक्रम में यातायात पुलिस बरेली से टीआई जितेंद्र कुमार, टीआई रामवीर सिंह, बिलवा पुलिस चौकी से एसआई पवन कुमार तथा संगठन की ओर से शहादत हुसैन, समीर खान, नईम, हाशम खान, शोयब, सलमान, शहजिल सहित अन्य सदस्य एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।अंत में संगठन की ओर से यातायात पुलिस बरेली एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

 

Express views

Recent Posts

डीएम ने किया नवनिर्मित गौशाला का औचक निरीक्षण, एक सप्ताह में गोवंश शिफ्ट करने के निर्देश

बरखेड़ा । जिलाधिकारी आलोक कुमार ने रविवार को विकास खंड बरखेड़ा के ग्राम बहादुरपुर हुक्मी…

4 hours ago

भाकियू (लोक शक्ति) ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस, गन्ना भुगतान व अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

पीलीभीत (बरखेड़ा)। भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) की पीलीभीत इकाई द्वारा रविवार, 29 नवंबर को…

6 hours ago

बरेली: पुलिस का संगठित अपराध पर बड़ा प्रहार, 7 गिरोहों के 37 अपराधियों के गैंग पंजीकृत, लगेगा गैंगस्टर एक्ट

बरेली। जिले में संगठित अपराध पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए एसएसपी अनुराग आर्य…

6 hours ago

गन्ने से भरी ट्राली की टक्कर में सीएचओ गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

​बरखेड़ा।बिलसंडा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) के पद पर तैनात एक…

18 hours ago

बरखेड़ा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो भाई गंभीर घायल, बरेली में उपचार जारी

​बरखेड़ा।  क्षेत्र के गांव रम्पुरा नत्थू नहर की पुलिया के पास एक तेज रफ्तार और लापरवाह…

2 days ago

अतिक्रमण के नाम पर गरीबों के उत्पीड़न के खिलाफ गरजी हिंदू महासभा, स्थायी वेंडिंग जोन की मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

पीलीभीत।शहर में गरीब ठेले, रेहड़ी और खोमचे वालों के साथ हो रहे कथित उत्पीड़न, अतिक्रमण…

2 days ago