Advertisement

राज्य

भाकियू (लोक शक्ति) ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस, गन्ना भुगतान व अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

पीलीभीत (बरखेड़ा)। भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) की पीलीभीत इकाई द्वारा रविवार, 29 नवंबर को राष्ट्रीय आह्वान के तहत संगठन का स्थापना दिवस बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंडलीय सचिव मुरलीधर कश्यप के नेतृत्व में विकासखंड बरखेड़ा के बीडीओ कार्यालय के समक्ष आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष पातीराम कश्यप ने किया। इस दौरान दोपहर करीब 2:20 बजे मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन बरखेड़ा थाना प्रभारी को सौंपा गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडलीय सचिव मुरलीधर कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर शिवराज सिंह से दिल्ली-नोएडा में संपर्क कर जनपद गौतम बुद्ध नगर की समस्याओं का तत्काल समाधान कराएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया, तो भाकियू (लोक शक्ति) सरकार के विरोध में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने को विवश होगी।
जिलाध्यक्ष पातीराम कश्यप ने स्थानीय किसानों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए प्रशासन व मिल प्रबंधन के समक्ष कई मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि बजाज चीनी मिल बरखेड़ा द्वारा किसानों का बकाया गन्ना भुगतान तत्काल किया जाए और नए पेराई सत्र के गन्ने की खरीद पर भी त्वरित भुगतान सुनिश्चित हो।
किसानों को चीनी मिल से मैली निशुल्क उपलब्ध कराई जाए।
ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा सरकारी आवासों का आवंटन किसी भी दशा में अपात्र लोगों को न किया जाए।
ग्राम दियोराजपुर में वार्ड सदस्य की मृत्यु के बाद उत्पन्न हुई समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए।
स्थापना दिवस के अवसर पर मंडलीय सचिव मुरलीधर कश्यप, मंडलीय प्रभारी सरदार गुरविंदर सिंह, जिलाध्यक्ष पातीराम कश्यप, जिला संयोजक ओमप्रकाश, जिला कार्यवाहक भगवान दास, सचिव वेदपाल, मीडिया प्रभारी रामकृष्ण, विधिक सलाहकार एडवोकेट आलोक सक्सेना, सलाहकार मंत्री सुरेंद्र कुमार वर्मा, सरवन सिंह, सतनाम सिंह, जसपाल सिंह, हरिओम, जेठालाल, हीरालाल, होरीलाल, प्रेम शंकर, मूलचंद, राम रतन, नरेश पाल, दयाराम, प्रेमवती, कोकिला देवी, मीना कुमारी, सावित्री देवी, नक्षत्रवती, गंगावती और रामवती सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन ‘जय जवान, जय किसान’ के नारों के साथ हुआ।

 

Express views

Recent Posts

यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने लोगों को किया जागरूक

यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने लोगों को किया जागरूक बरेली। यातायात…

3 hours ago

बरेली: पुलिस का संगठित अपराध पर बड़ा प्रहार, 7 गिरोहों के 37 अपराधियों के गैंग पंजीकृत, लगेगा गैंगस्टर एक्ट

बरेली। जिले में संगठित अपराध पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए एसएसपी अनुराग आर्य…

3 hours ago

गन्ने से भरी ट्राली की टक्कर में सीएचओ गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

​बरखेड़ा।बिलसंडा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) के पद पर तैनात एक…

15 hours ago

बरखेड़ा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो भाई गंभीर घायल, बरेली में उपचार जारी

​बरखेड़ा।  क्षेत्र के गांव रम्पुरा नत्थू नहर की पुलिया के पास एक तेज रफ्तार और लापरवाह…

2 days ago

अतिक्रमण के नाम पर गरीबों के उत्पीड़न के खिलाफ गरजी हिंदू महासभा, स्थायी वेंडिंग जोन की मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

पीलीभीत।शहर में गरीब ठेले, रेहड़ी और खोमचे वालों के साथ हो रहे कथित उत्पीड़न, अतिक्रमण…

2 days ago

नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

​बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला…

2 days ago