Advertisement

स्कूल संचालकों की मनमानी के चलते अभिभावकों में आक्रोश

पीलीभीत। स्कूलों की मनमानी के चलते अभिभावकों का संतुलन बिगड़ता जा रहा है । जिसके कारण आज कई अभिभावक पुनः एडीएम से मिले जिस पर एडीएम ने जांच के लिए आश्वस्त किया । ज्ञात हो स्कूल संचालकों मनमानी और स्टेशनरी व्यवसायिओं की मिली भगत के कारण छात्रों और अभिभावकों को काफी मुश्किलों का सामना पड़ रहा है ।
जहाँ पुस्तक विक्रेताओं से कोर्स का 1000 रुपये का सिलेबस 4000 रुपये में प्राप्त हो रहा है वहीँ स्कूल संचालक अपनी मनमानी करते हुए पुनः एडमिशन फीस की मांग कर रहे हैं ।
विदित हो की 1वर्ष पूर्व सरकार द्वारा एक अध्यादेश लागू किया गया था जिसमे 20 हजार रुपये सालाना से अधिक शुल्क वसूलने वाले कान्वेंट विद्यालयों पर कार्यवाई करने का उल्लेख किया गया था । किन्तु स्कूल संचालक अपनी मनमानी करते हुए पुराने ढर्रे पर आमादा हैं , और40 से 50 हजार सालाना फीस अभिभावकों से वसूल रहे हैं ।
आपको बता दे स्कूलों की इसी मनमानी के चलते कई अभिभावकों ने प्रशासनिक अधिकारियों से इसकी शिकायत की थी किन्तु कोई कार्यवाई न होते देखकर आज पुनः एक बार फिर अभिभावकों का एक दल शिवसेना जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा के साथ एडीएम से मिला और उनको एक ज्ञापन सौंपकर स्कूल संचालकों द्वारा की जा रही मनमानी की जानकारी दी । जिस पर एडीएम ने जांच करवा कर उचित कार्यवाई का आश्वासन दिया ।
ज्ञापन सौंपने वालों में नितिन सक्सेना , नेट राम राठौर , अतुल जायसवाल, प्रवीण राठौर ,शोभित शर्मा ,अनुराग मिश्रा , अंशुल गौरव सिंह आदि शामिल रहे ।
आपको बता दें कि प्रशासन ने एक कमेटी का गठन करके जांच प्रारम्भ कर दी है ।


Express views

Recent Posts

14 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, 21 सितंबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…

8 hours ago

मानवाधिकार आयोग का अधिकारी बताकर 1.10 लाख रुपये लेने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

बरेली। खुद को मानवाधिकार आयोग लखनऊ में कार्यरत बताकर मुकदमा निपटाने के नाम पर 1.10…

9 hours ago

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार

मीरगंज /बरेली। क्षेत्र के एक गांव में महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म,…

18 hours ago

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

बरखेड़ा।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव खजुरिया गोटिया निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज की…

21 hours ago

पटाखों की दुकान में एसडीएम ने मारा छापा। मोहन ट्रेडर्स सील,पटाखा कारोबारियों में  हड़कंप

बरेली ।जानकारी के अनुसार कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में बुधवार को मीरगंज एसडीएम निधि शुक्ला ने…

22 hours ago

रातों-रात ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, प्रशासन ने बुलडोजर/मजदूरों से पिलर उखाड़ कर किया समतल

बरखेड़ा/पीलीभीत।क्षेत्र के बिक्रमपुर गांव में मंगलवार रात ग्राम समाज की जमीन पर बिना अनुमति के…

22 hours ago