Advertisement

जमीन पर कब्जा करने के लिए भूमाफिया ने महिला और उसकी बेटियों को दी जान से मारने की धमकी

मोहित कुमार जौहरी @express views
पीलीभीत ।यूँ तो उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कई भूमाफियाओं पर जमीनों पर अबैध कब्जे को लेकर अपना चाबुक चलाया है किन्तु आज भी भूमि कब्जाने के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं और जब बात दवंग सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ता या नेताओं की हो तो सारे नियम ताक पर रह जाते हैं ।
मामला पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र का है । यहां के निवासी स्व. अवधेश कुमार पांडेय की पत्‍‌नी मीना देवी का कहना है कि तीन वर्ष पूर्व कैंसर से उसके पति का देहांत हो गया था । उसकी तीन नावालिग बेटियां है अपने परिवार का भरण पोषण वह गाय पालकर करती है पीड़िता ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन में वताया कि बरखेड़ा में उसकी कुछ ज़मीन है जिस पर वह आवास बनाना चाहती है परन्तु गांव का ही भाजपा का नेता बताने वाला दवंग भूमाफिया कमलेश गंगवार पुत्र हीरालाल गंगवार उसकी ज़मीन पर कब्ज़ा करने की नियत से उसको लगातार धमकी दे रहा है । आरोप है कि दवंग भूमाफिया कमलेश गंगवार पुत्र हीरालाल गंगवार अपने कुछ साथियों के साथ एक दिन घर पर आया तथा गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे कर चला गया तथा जाते समय कह कर गया कि एक दिन जमीन पर कब्जा कर ही रहेगा। पीड़िता ने कहा कि दवंग लगातार उस पर धमकी देते हुए प्लाट खली करने का दवाब बना रहे है जब कि उसके पास उस जमीन की रजिस्ट्री भी है पीड़िता ने ज्ञापन में कहा कि उसको मकान बनबाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभ भी मिल रहा है है लेकिन दवंग उसको मकान नहीं बनाने दे रहे है. पीड़िता ने ये भी जानकारी दी , कि उसने बरखेड़ा के थाने में भी शिकायत की किन्तु पुलिस ने दवंग कथित भाजपा नेता का ही पक्ष लेते हुए उसको ज़मीन बेचने का दबाव बनाया और कहा कि अभी इतने पैसे भी मिल रहे है आगे ये भी नहीं मिलेंगे । पीड़िता ने डीएम को लिखे पत्र में कहा है कि उसकी तीनो नाबालिग बेटियों और उसको दवंग भूमाफिया कथित भाजपा नेता कमलेश गंगवार से जान का खतरा है अतः किसी भी अनहोनी का दवंग जिम्मेदार भूमाफिया कथित भाजपा नेता होगा । पीड़िता ने डीएम के दरबार में गुहार लगाई है अगर वह जमीन छोड़ती है तो उसके सर से छत चली जाएगी। पर दबंग कब्जा करने में जुटे हुए हैं। मना करने पर उसे जान का खतरा बना हुआ है।।
आपको बता दें कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में जमीन कब्जा मुक्त कराने का वादा किया था, सरकार बनने के बाद एंटी भू-माफिया बिग्रेड बनी भी थी । किन्तु आज भी भूमि कब्जाने के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं

Express views

Recent Posts

डग्गामार मैजिक की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, बेटा घायल

कनागत खाकर ससुराल से लौट रहे थे पिता-पुत्र, पतरसिया मोड़ पर हुआ हादसा दो साल…

3 hours ago

नेशनल हाईवे किनारे भाखड़ा नदी में बहता मिला अज्ञात शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

मीरगंज (बरेली)। कस्बे से गुजर रहे नेशनल हाईवे किनारे स्थित भाखड़ा नदी में एक अज्ञात…

3 hours ago

ड्यूटी आबंटन की शिकायत को लेकर शिक्षकों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

बरेली । सदर तहसील में सोमवार को बिथरी चैनपुर ब्लॉक की शिक्षिकाओं ने सदर तहसीलदार…

4 hours ago

आशा कार्यकर्ताओं का 23 अक्टूबर को लखनऊ में महापड़ाव का एलान

बरखेड़ा।उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में आगामी 23 अक्टूबर…

5 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु अभियान, योजनाओं से वंचित लोगों को जोड़ने पर जोर

बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान का आयोजन…

23 hours ago

भाजपा की मंडल कार्यसमिति की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में भाजपा बरखेड़ा मंडल की मंडल कार्यसमिति बैठक आयोजित हुई। बैठक…

1 day ago