@express views desk
पीलीभीत। जिले के पूरनपुर तहसील के ग्राम पंचायत शेरपुर कलां के किश्बर जहां स्कूल मे दस लाख के घोटाले के आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ उचित कार्यवाही करने हेतु समाजसेवी मीनू बरकाती ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा ।
आपको बता दें , पूरनपुर तहसील के ग्राम पंचायत शेरपुर कलां के किश्बर जहां स्कूल मे दस लाख के घोटाले का खुलासा हुआ था लेकिन आठ महीने बीत जाने के बाद भी आरोपी प्रधानाचार्य पर कोई एफआईआर दर्ज नही हुई है ।शेरपुर कलां मे चल रहे शासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूल मे डीआईओएस की जांच में दस लाख का घोटाला उजागर हुआ था । डीएम अखिलेश मिश्रा को भेजी अपनी जांच रिपोर्ट में उन्होने स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य पर एफआईआर की संस्तुति की थी। शेरपुर कलां के स्थानीय निवासी समाजसेवी मीनू बरकाती ने डीएम कंट्रोल जन सम्पर्क ग्रुप एंव मुख्यमंञी पोर्टस जनसुनबाई और उपजिलाधिकारी को लिखित शिकायत की थी। जिसमें समाजसेवी मीनू बरकाती ने स्कूल के पूर्व रिटायर प्रधानाचार्य राजेंन्द प्रसाद सक्सेना पर मिड डे मील और ड्रेस वितरण मे गंभीर आरोप लगाए थे। पूर्व डीएम अखिलेश मिश्रा ने प्राप्त शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए इसकी जांच जिलाविद्यालय निरीक्षक सन्त प्रकाश को सौपी दी सन्त प्रकाश ने कई बार जांच कराई थी। शिकायत कर्ता और बच्चों के ब्यान दर्ज भी किए। बच्चों ने बताया कि यहां पिछले चार साल से मिड डे मील और ड्रेस वितरण किया ही नही गया जबकि इसके नाम पर 10 लाख रूपये निकाला गया है।
उन्होने प्रधानाचार्य राजेद्र प्रसाद सक्सेना से भी पुछताछ की लेकिन वे कोई संतोषजनक जबाब नही दे सके थे।सेवानिवृत होने के बाद उन्होंने चार्ज भी किसी और को नही सौपा था। अभिलेखो और बैक स्टेटमेंट के आधार पर उन्होने अपनी रिपोर्ट पूर्व डीएम को सौंप दी थी। जिसमें एफआईआर की सिफारिश की गई थी।
आज लगभग 8 माह गुजर गए परंतु आरोपी के खिलाफ अभी तक कोई कानूनी कार्यवाही नही की गई। बेसिक शिक्षा अधिकारी पीलीभीत द्वारा प्रबंधकमेटी को भी चार नोटिस भी भेजे जा चुके है इसके बाबजूद बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही नही हो सकी है।घोटाले के आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ उचित कार्यवाही करने हेतु समाजसेवी मीनू बरकाती ने जिलाधिकारी को आज ज्ञापन सौंपा । जिस पर जिलाधिकारी ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है ।
तहसीलदार और सीओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए…
बचाने पहुंची बहन और पड़ोसी महिला को भी लगे करंट के झटके, जिला अस्पताल रेफर…
विनोद देवल@express views पूरनपुर (पीलीभीत)। स्थानीय नगर के छीना पैलेस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा…
बरखेड़ा। विदेश में नौकरी और वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर एक युवक से करीब…
फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। स्थानीय थाना पुलिस ने करीब दो सप्ताह पहले कस्बे की हुसैनी मस्जिद…
फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)।थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर धनेटा फाटक के पास एक दर्दनाक…