Advertisement

बदमाशों ने विधवा की ज़मीन पर कब्जा करने हेतु लगाई उसके घर में आग, आग लगने से गौवंश की हुई मौत

मोहित कुमार जौहरी @express views desk
पीलीभीत । बदमाशों ने विधवा की ज़मीन पर कब्जा करने की नियत से उसके छप्पर में आग लगा दी । घटना पीलीभीत जिले के बरखेड़ा थाना क्षेत्र की है जहां दवंगों ने रविवार रात महिला मीना देवी के छप्पर को आग के हवाले कर दिया और फरार हो गए । आग में महिला का सब कुछ जल कर राख हो गया। रात में ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझा कर हालत को काबू में किया। पुलिस के द्वारा आरोपी बदमाश कमलेश के खिलाफ धारा 436,429,506,427, के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार ,बरखेड़ा थानाक्षेत्र निवासी मीना देवी जिसकी तीन नाबालिग बेटियां हैं ,स्टेशन के निकट पिछले दस सालो से एक स्थान पर छप्पर डाल कर अपना व अपनी बेटियों का पालन-पोषण गाय पालकर उनका दूध बेचकर करती है। जिस जगह पर मीना देवी रहतीं हैं वो जगह उन्होंने जगदीश नाम के व्यक्ति से 2018 में रजिस्ट्रीशुदा प्राप्त की थी। किन्तु गांव का ही कमलेश गंगवार ने जो अपने आप को भाजपा का पदाधिकारी बताता है उसकी ज़मीन पर कब्जा करने की नियत से आये दिन धमकाता रहता था । जिसकी शिकायत मीना देवी ने 9 मई को जिलाधिकारी पीलीभीत को लिखित मे दी थी।जिस कारण बदमाश कमलेश महिला से रंजिश मानने लगा और कई बार उसको जान से मरने की धमकी भी दी । विगत दिवस जिलाधिकारी के निर्देशानुसार sdm बीसलपुर ने दोनो पक्षों को थाना बरखेडा बुलाया और दोनों पक्षों की बातों को गहनता से सुना और कमलेश गंगवार की उन्होंने फटकार लगा दी। कमलेश को उसका इस तरह से किया गया अपमान बर्दाश्त न हुआ और इसका बदला लेने की नियत से उसने रविवार की रात महिला मीना देवी की हत्या के इरादे से उसके छप्पर में आग लगा दी। आग लगने के कारण महिला का सारा सामान राख हो गया।

आग में जलकर राख हुआ घर
आग में जलकर मरा गौवंश
घायल पीड़ित महिला


जिसमे गाय का एक बछड़ा जलकर मर गया।आस पास के लोगों ने जैसे तैसे घर मे रखा सिलेंडर और अन्य सामान बाहर निकाला । मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल और पुलिस की मदद से परिजनों को मुश्किल से बचाया जा सका है पुलिस के द्वारा आरोपी बदमाश कमलेश के खिलाफ धारा 436,429,506,427, के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
आपको बता दें की इससे पहले भी पीड़िता को बदमाश कमलेश गंगवार पीड़िता को धमकी दे चुका है, जिसकी पीड़िता पुलिस को नामजद तहरीर पहले भी दी थी । लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अगर पहले ही कोई करवाई की होती तो इतनी बड़ी घटना नहीं घटती।

Express views

Recent Posts

14 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, 21 सितंबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…

8 hours ago

मानवाधिकार आयोग का अधिकारी बताकर 1.10 लाख रुपये लेने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

बरेली। खुद को मानवाधिकार आयोग लखनऊ में कार्यरत बताकर मुकदमा निपटाने के नाम पर 1.10…

8 hours ago

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार

मीरगंज /बरेली। क्षेत्र के एक गांव में महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म,…

17 hours ago

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

बरखेड़ा।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव खजुरिया गोटिया निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज की…

21 hours ago

पटाखों की दुकान में एसडीएम ने मारा छापा। मोहन ट्रेडर्स सील,पटाखा कारोबारियों में  हड़कंप

बरेली ।जानकारी के अनुसार कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में बुधवार को मीरगंज एसडीएम निधि शुक्ला ने…

21 hours ago

रातों-रात ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, प्रशासन ने बुलडोजर/मजदूरों से पिलर उखाड़ कर किया समतल

बरखेड़ा/पीलीभीत।क्षेत्र के बिक्रमपुर गांव में मंगलवार रात ग्राम समाज की जमीन पर बिना अनुमति के…

22 hours ago