Advertisement

पाकिस्तान फतह करने के बाद , टीम इंडिया का प्लान

कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप मुकाबले में शानदार जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम दो दिनों तक खुद को तरोताजा करेगी।
दो बार के पूर्व चैम्पियन भारत ने एक और दमदार प्रदर्शन से चिर प्रतिद्वंद्वी और 1992 विश्व कप के विजेता पाकिस्तान को 89 रन से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह पक्की करने की ओर कदम बढ़ाया।
भारतीय टीम प्रबंधन ने बताया कि भारतीय टीम के खिलाड़ी दो दिन आराम करेंगे। भारत का अगला मुकाबला 22 जून को साउथम्पटन में अफगानिस्तान से होगा।तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण कम से कम अगले दो मैचों में नहीं खेल पायेंगे।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नौ जून को 117 रन की पारी खेल कर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले शिखर धवन भी अंगूठे में हेयरलाइन फ्रैक्चर के कारण कुछ मैचों के लिए टीम से बाहर है।

Express views

Recent Posts

14 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, 21 सितंबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…

8 hours ago

मानवाधिकार आयोग का अधिकारी बताकर 1.10 लाख रुपये लेने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

बरेली। खुद को मानवाधिकार आयोग लखनऊ में कार्यरत बताकर मुकदमा निपटाने के नाम पर 1.10…

8 hours ago

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार

मीरगंज /बरेली। क्षेत्र के एक गांव में महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म,…

17 hours ago

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

बरखेड़ा।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव खजुरिया गोटिया निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज की…

21 hours ago

पटाखों की दुकान में एसडीएम ने मारा छापा। मोहन ट्रेडर्स सील,पटाखा कारोबारियों में  हड़कंप

बरेली ।जानकारी के अनुसार कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में बुधवार को मीरगंज एसडीएम निधि शुक्ला ने…

21 hours ago

रातों-रात ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, प्रशासन ने बुलडोजर/मजदूरों से पिलर उखाड़ कर किया समतल

बरखेड़ा/पीलीभीत।क्षेत्र के बिक्रमपुर गांव में मंगलवार रात ग्राम समाज की जमीन पर बिना अनुमति के…

22 hours ago