Advertisement

home

मुंबई में बारिश से हाहाकार, सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान, आज स्कूलों की छुट्टी

@deskमुंबई में बारिश की वजह से फ्लाइट के रूट को बदल दिया गया है। अब तक 54 उड़ानों के रूट बदले जा चुके हैं।
बीते एक सप्ताह से मुंबई में रूक रूक कर बारिश हो रही है। बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया है। जिसकी वजह से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है और जलभराव वाले इलाकों में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।मुंबई में एक तरफ बारिश तो दूसरी तरफ दीवारे गिरने से लोगों की मौत की घटनाएं सामने आ रही हैं। बीती रात मलाड में एक दीवार गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई तो वहीं 13 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह दर्दनाक हादसा पोम्पीपाड़ा इलाके के एक स्कूल के पास हुआ। जहां एक दीवार ढह गई। अभी भी एनडीआरएफ की टीम राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है। मलबे के नीचे कई लोग फंसे हुए हैं। एएनआई के मुताबिक, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमें, स्थानीय अग्निशमन विभाग और पुलिस अधिकारी बचाव कार्य शुरू करने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। घटना में घायल हुए लोगों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना के बाद महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मरने वालों को मुआवजा देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि मेरे विचार उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने प्रियजनों को खो दिया और घायलों की शीघ्र स्वस्थता के लिए प्रार्थना करता हूं। मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपये दिए जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक, बीती रात एक नहीं तीन जगहों पर दीवार गिरी है। जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई है। इसमें मलाड ईस्ट, कल्याण और पुणे शामिल है। जहां यह हादसे हुए हैं। पुणे के सिंहगढ़ कॉलेज की दीवार गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई और कल्याण में दीवार गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई।

Express views

Recent Posts

14 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, 21 सितंबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…

8 hours ago

मानवाधिकार आयोग का अधिकारी बताकर 1.10 लाख रुपये लेने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

बरेली। खुद को मानवाधिकार आयोग लखनऊ में कार्यरत बताकर मुकदमा निपटाने के नाम पर 1.10…

8 hours ago

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार

मीरगंज /बरेली। क्षेत्र के एक गांव में महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म,…

17 hours ago

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

बरखेड़ा।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव खजुरिया गोटिया निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज की…

21 hours ago

पटाखों की दुकान में एसडीएम ने मारा छापा। मोहन ट्रेडर्स सील,पटाखा कारोबारियों में  हड़कंप

बरेली ।जानकारी के अनुसार कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में बुधवार को मीरगंज एसडीएम निधि शुक्ला ने…

21 hours ago

रातों-रात ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, प्रशासन ने बुलडोजर/मजदूरों से पिलर उखाड़ कर किया समतल

बरखेड़ा/पीलीभीत।क्षेत्र के बिक्रमपुर गांव में मंगलवार रात ग्राम समाज की जमीन पर बिना अनुमति के…

22 hours ago